बच्चन परिवार पर कोरोना वायरस का कहर, फैंस के हाथ दुआओं के लिए उठे

दुनीयाभर में आतंक मचाने वाला कोरोना वायरस आज बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर भी प्रवेश कर चुका है। रविवार को नानावती अस्‍पताल द्वारा जारी की गई मेडिकल रिपोर्ट से मालूम हुआ कि अमिताभ बच्चन और उनके इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना के शिकार हो गए हैं। हालांकि, दोनों पीड़ितों में वायरस के हल्के लक्षण होने की पुष्टि की गई है।वहीं, उदास करने वाली एक और ख़बर है कि बच्चन परिवार की बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पुत्री आराध्या बच्चन भी आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

बच्चन परिवार पर कोरोना वायरस

बच्चन परिवार पर कोरोना वायरस का आक्रमण, जानिए पूरी डिटेल

शनिवार की रात बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताते हुए लिखा कि, ‘जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। परिवार और कर्मचारियों की जांच चल रही है, रिपोर्ट की पुष्टि की जा रही है। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ निकटता से जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें।’

इस ट्वीट के शेयर होते ही फैंस के बीच मायूसी की लहर दौड़ गई। लोग बिग बी के स्वस्थ होने की प्रार्थना में जुट गए और उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इसी तरह अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए ये बात साझा की कि उनके पिता और उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही उन्होंने अपने तमाम रिश्तेदारों व मिलने वालों से टेस्ट कराने की अपील की और कहा कि परेशान होने की ज़रूरत नहीं, धैर्य से काम लें।

ऐश भी हुईं वायरस की शिकार

फैंस, सेलेब्स और फिल्म मेकर्स के भावुक संदेशों से ट्विटर पर भरमार लग ही रही थी कि इतने में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के कोरोना पॉज़िटिव होने की ख़बर सामने आ गई। हालांकि, ऐश्वर्या और आराध्या को घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन किया गया है। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट कर दी।

”ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह लोग घर पर ही self-quarantine में होंगे। बीएमसी को पूरी परिस्थिति की जानकारी दे दी गई है और वह सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं बाकी परिवार में मां को मिलाकर सभी के टेस्ट नकारात्मक आए हैं। आप की चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

वह आगे लिखते हैं कि, ‘मेरे पिताजी और मैं अस्पताल में ही रहेंगे जब तक कि डॉ. किसी और नतीजे पर नहीं पहुंचते। सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें और सभी नियमों का पालन करें।’

इस बीच बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर के घर भी कोरोना ने एंट्री मारी है। उन्हें छोड़ कर उनके परिवार के सभी सदस्य वायरस के चपेट में है। वहीं, अभिनेत्री रेखा के घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी वायरस ने नहीं छोड़ा। इन सभी के जल्द ठीक हो जाने की यूथ एक्सप्रेस कामना करता है।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER