इन मिठाईयों का करें सेवन, विटामिन की कमी को करती है पूरी

इन मिठाईयों का करें सेवन, विटामिन की कमी को करती है पूरी

हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी फ़ूड लेना और अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद ही जरूरी है। पोषण से तात्पर्य न्यूट्रिएंट्स का है, जिसमें विटामिन भी शामिल होता है। विटामिनों में बी-12 एक ऐसा विटामिन है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी-12 ब्रेन फंक्शनिंग में भी बेहद ही कारगर साबित होता है। दूध से बने फूड्स में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है। दूध से मिठाइयां भी बनती हैं। इसलिए हम आपको उन मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सकती है।

B12 से भरपूर हैं ये मिठाइयां

1. कलाकंद-

कलाकंदअगर शुद्ध दूध से बनाया जाए तो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। कलाकंद में नट्स भी होते हैं। दूध से बनी यह मिठाई बी-12 का सोर्स है।

2. रसगुल्ला-

रसगुल्ले दूध को फाड़कर बनाए जाते हैं और ये भी विटामिन बी-12 का भरपूर स्त्रोत है।

3. रबड़ी-

रबड़ी भी ताजे शुद्ध दूध से बनती है, जिसमें नट्स और ड्राईफ्रूट्स भी डाले जाते हैं। इस मिठाई को खाने से भी विटामिन बी-12 मिलता है।

4. खीर-

खीर दूध, चावल, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनती है। खीर को बिना चीनी और गुड़ के शहद की मदद से भी बनाया जा सकता है, जिससे खीर पौष्टिक हो जाती है।

5. मिल्क केक-

मिल्क केक छेना से बनता है और छेना दूध से ही तैयार किया जाता है। मिल्क केक में रोज पेटल्स, देसी घी और पिस्ता भी डाला जाता है, जिससे यह मिठाई हेल्दी हो जाती है।

6 . रसमलाई-

यह स्वीट लोगों को काफी पसंद है। इसे बनाने के लिए भी दूध और खोए के साथ नट्स का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन बी-12 के लिए इस मिठाई को खाना भी फायदेमंद होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER