घर बैठे खुद चेक करे अब कि कहाँ कहाँ इस्तेमाल हो रहा है आपका आधार कार्ड

घर बैठे खुद चेक करे

वैसे तो हमारे भारत देश के ज्यादातर लोगो के पास आधार कार्ड मौजूद है। मगर जिन लोगो के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड जरूर बनवा लेने चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे आपका बैंक से संबंधित काम खुद बखुद आसान हो जाएगा। इसके इलावा अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आप ये घर बैठे खुद चेक करे कि आपका आधार कार्ड कही गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। जिसकी मदद से हम बैंक खाता खोल सकते है, सिम कार्ड ले सकते है और इसका इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में भी किया जाता है।

घर बैठे खुद चेक करे

घर बैठे खुद चेक करे अपने आधार कार्ड के बारे में यह खास जानकारी..

बता दे कि आज कल आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। तो ऐसे में आपको जरा सतर्क रहने की जरूरत है। जी हां आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि असल में आपके कार्ड का इस्तेमाल कहा कहा हो रहा है। बता दे कि इसके लिए आपको आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ आपको माय आधार सेक्शन का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद आपको आधार ऑथिन्टिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन दिखाई देगा। जहाँ आपको क्लिक करना है।

घर बैठे खुद चेक करे

 

इसके बाद आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा। बस यहाँ आपको अपना बारह अंकों का नंबर भरना है। इसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा डाल कर इसे सेंड कर दे और फिर ओटीपी भर दीजिये। बता दे कि फिर आपको अपने आधार कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। गौरतलब है कि इससे आपको केवल पिछले छह महीने का रिकॉर्ड ही मिलेगा। मगर फिर भी छह महीने से आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहा हो रहा है, ये आपको जरूर पता चल जाएगा। यानि अब आप घर बैठे खुद चेक करे कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।
Summary
घर बैठे खुद चेक करे अब कि कहाँ कहाँ इस्तेमाल हो रहा है आपका आधार कार्ड  Youth Express
Article Name
घर बैठे खुद चेक करे अब कि कहाँ कहाँ इस्तेमाल हो रहा है आपका आधार कार्ड Youth Express
Description
वैसे तो हमारे भारत देश के ज्यादातर लोगो के पास आधार कार्ड मौजूद है। मगर जिन लोगो के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड जरूर बनवा लेने चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे आपका बैंक से संबंधित काम खुद बखुद आसान हो जाएगा। इसके इलावा अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आप ये घर बैठे खुद चेक करे कि आपका आधार कार्ड कही गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER