बीते दिन दुनिया भर में क्रिसमिस का त्यौहार मनाया गया था। आमतौर पर तो ये त्यौहार क्रिशचन लोगों द्वारा ही मनाया जाता है। मगर आज के जमाने में क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम और क्या सिक्ख, हर धर्म के लोग सभी धर्मों के त्यौहार मनाते है। यहाँ तक कि बॉलीवुड सितारों को तो इन त्योहारों की वजह से ही पार्टी करने और जश्न मनाने का बहाना मिल जाता है। बता दे कि बीते दिन क्रिसमिस का त्यौहार कपूर परिवार ने मनाया था और उनके इस जश्न में न केवल पूरा कपूर परिवार बल्कि आलिया भट्ट भी शामिल हुई थी। दरअसल इस खास मौके पर कपूर परिवार के सभी लोगों ने एक साथ मिल कर लंच का मजा लिया था। इस दौरान सभी ने आलिया भट्ट का भी अपने परिवार में स्वागत किया।
कपूर परिवार ने मनाया इस अंदाज में क्रिसमिस..
सबसे पहले तो करीना कपूर अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ चर्च गई थी और चर्च जाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। इसके बाद पूरे परिवार ने इकट्ठे हो कर खूब एन्जॉय किया। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कपूर परिवार में भले ही कितना भी मनमुटाव क्यों न चल रहा हो, लेकिन कुछ खास मौकों पर वे हमेशा एक साथ ही नजर आते है। जी हां वह हर साल क्रिसमिस के मौके पर एक साथ ही लंच करते है।
https://www.instagram.com/p/B6fTutXA5pe/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B6fpbafllsm/
https://www.instagram.com/p/B6fwYZeFfWj/
https://www.instagram.com/p/B6fldbLlUEQ/
इसके इलावा अरमान जैन की होने वाली पत्नी अनीसा मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आई। दरअसल अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे है। तो इस लिहाज से वह भी कपूर परिवार के काफी अहम सदस्य है। बता दे कि अरमान और अनीसा की सगाई हो चुकी है और जल्दी ही इन दोनों की शादी भी होने वाली है।


