उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है हल्की बारिश, बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी, पढ़िये

मौसम विभाग ने 29 नवंबर से उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।बीते कुछ महीनों से राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जा रही है।

28 नवंबर को मौसम रहेगा शुष्क

आज यानी 28 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छा सकता है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 9.4 डिग्री रहा। वहीं, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.5, 4.2 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह शाम के समय हो रहा ठंड का एहसास

मौसम विभाग ने 29 नवंबर से उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।बीते कुछ महीनों से राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जा रही है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER