यूँ तो बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने की परम्परा कई सदियों से चली आ रही है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह केवल धार्मिक परम्परा का ही हिस्सा नहीं है, बल्कि ऐसा करने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल बड़ो के पैर छूने से आपको आशीर्वाद तो जरूर मिलता है, लेकिन इससे व्यक्ति को कई शारीरिक लाभ भी मिलते है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि जब भी कोई आपके पैर छुएं तो उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ साथ ईश्वर का नाम भी जरूर लेना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे पैर छूने वाले व्यक्ति को सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उस व्यक्ति के पुण्यो में भी वृद्धि होती है।
दांत, कान से लेकर पथरी के इलाज में भी लाभदायक है नीम, जानिए फायदे
बड़ो के पैर छूने से..
वही अगर हम शारीरिक लाभ की बात करे तो पैर छूने से व्यक्ति की शारीरिक कसरत भी होती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि धार्मिक मान्यता के अनुसार व्यक्ति तीन तरह से बड़े बुजुर्गो के पैर छू सकता है। सबसे पहले तो झुक कर पैर छूना, दूसरे तरीके के अनुसार घुटने के बल बैठ कर पैर छूना और तीसरे तरीके के अनुसार साष्टांग प्रणाम करना। हालांकि ये आप पर निर्भर करता है, कि आप किस तरह से पैर छूना चाहते है। गौरतलब है कि झुक कर पैर छूने से कमर और रीड की हड्डी को आराम मिलता है। वही घुटनो के बल बैठ कर और साष्टांग विधि द्वारा पैर छूने से स्ट्रेस से राहत मिलती है।
इसके साथ ही झुक कर पैर छूने से सिर में रक्त का परवाह भी बढ़ता है। जो हमारे स्वास्थ्य और आँखों दोनों के लिए लाभदायक है। इसके इलावा इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे अहंकार भी कम होता है। जी हां किसी का आशीर्वाद लेने का मतलब ये है कि मन में समर्पण का भाव आना। जो वास्तव में बहुत अच्छी बात है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बड़ो के पैर छूने से व्यक्ति को कई सारे लाभ प्राप्त होते है।
धर्म और तथ्यों से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


