इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद ग्रुप चैट में ‘फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड’ मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा। लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट में इस फीचर को हाल ही में देखा गया था। फेक न्यूज़ को रोकने के लिए एडमिन ‘फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड’ मैसेज को ब्लॉक कर पाएंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले बीटा में सामने आए ऑडियो पिकर फीचर को अब रोल आउट कर दिया गया है।
WABetaInfo ने स्पॉट किया कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे यूज़र को ग्रुप चैट में ‘फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड’ मैसेज को भेजने से रोका जाए। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज़ में है तो ऐसे में यूज़र इसे नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह फीचर अभी ‘By Default disable’ है।
YouTube का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत है
यह फीचर आने वाले समय में ‘ग्रुप सेटिंग्स’ में दिया जा सकता है। ध्यान देने की बात ये है की केवल एडमिन ही इसे देख और एडिट कर पाएंगे। दरअसल इस फीचर पर काम व्हाट्सऐप (WhatsApp) फेक न्यूज़ को रोकने के लिए कर रही है। अगर एडमिन को लगे कि ग्रुप में कई फेक लिंक शेयर हुए हैं तो वह इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा के HOT अवतार ने किया ट्रोलर्स का मुँह बंद – पढ़े पूरी खबर
इस फीचर को ऑन करने के बाद ग्रुप में मौजूद यूज़र ‘फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड’ मैसेज़ को नहीं भेज पाएंगे। अगर कोई मैसेज़ चार से अधिक बार फॉरवर्ड किया जाएगा तो WhatsApp उसे ‘फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड’ मार्क कर देगा। अगर एडमिन को ऐसा लगता है कि यूज़र केवल रियल न्यूज़ ही फॉरवर्ड कर रहे हैं तो वह इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं।
WhatsApp अभी इस फीचर को एंड्रॉयड वर्जन में टेस्ट कर रही है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस फीचर को कब तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस साल जनवरी में ऑडियो पिकर फीचर को लेकर काम कर रही थी और अब इस फीचर को बीटा वर्जन 2.19.89 में उपलब्ध करा दिया गया है।
ऑडियो फाइल को चुनने के लिए यह नए यूआई के साथ आ रहा है। यूज़र फाइल को भेजने से पहले ऑडियो और एलबम आर्ट का प्रीव्यू देख पाएंगे।साथ ही एक बार में 30 ऑडियो फाइल को ही भेजा सकेगा। बीटा ट्रैकर वेबसाइट ने कहा कि फीचर को रोल आउट कर दिया गया है और WABetaInfo ने इस फीचर को बीटा वर्जन 2.19.89 और 2.19.97 पर स्पॉट किया है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.



