YouTube का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत है

यूट्यूब

सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत में यूट्यूब  है|  वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के सीईओ Susan Wojcicki ने मंगलवार ९ अप्रैल को इस बात की जानकारी दी|  कॉमस्कोर डेटा के अनुसार भारत में  कुल 265 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं| यूट्यूबWojcicki ने यह भी बताया  कि, पिछले एक सालों के भीतर मोबाइल पर यूट्यूब की कंजम्पशन 85 प्रतिशत तक बढ़ी है तो वहीं वीडियो देखने का टाइम 60 प्रतिशत|  ये सारे आंकड़े भारत के 6 सबसे बड़े मेट्रो शहरों से आए हैं| आज 1200 इंडियन क्रिएटर्स ने यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स का मार्क पूरा कर लिया है तो वहीं 5 साल पहले सिर्फ दो ऐसे क्रिएटर्स थे जिन्होंने मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरा किया था|

Wojcicki ने कहा कि, ” भारत में हमारे सबसे ज्यादा ऑडियंस है और वहीं भारत का मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वीडियो प्लेटफॉर्म है|  यूट्यूब आज भारतीय यूजर्स को एक जगह पर कई सारे कंटेंट दे रहा है जिसमें मनोरंजन भी शामिल है|”

 

 

Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का सेल्फी कैमरा

GroupM Asia Pacific के सीईओ मार्क पैटरसन ने कहा कि, ” भारत में यूट्यूब का सबसे सीक्रेट हथियार ये था कि भारत के ज्यादातर यूजर्स मोबाइल पर चले गए हैं|  और वहीं वीडियो देखने लगे हैं| यूट्यूब पर आजकल लोग किसी भी वीडियो को चलते या ट्रैवल करते देख लेते हैं|  वहीं क्रिएटर्स भी अपने यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए लंबा लंबा वीडियो बनाते हैं जिससे दोनों को फायदा पहुंचे| ”

400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे एक दिन में फॉलो: ट्विटर

देश में इसका  का उपयोग करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं। पिछले साल यह प्रतिशत 73 था।
जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार देश में यूट्यूब के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ हो गई है जबकि पिछले साल यह संख्या 22.5 करोड़ ही थी। यूट्यूब को देश में कारोबार करते हुए 11 साल हो चुके हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
यूट्यूब का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत है-Youth Express
Article Name
यूट्यूब का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत है-Youth Express
Description
सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार भारत में यूट्यूब  है|  कॉमस्कोर डेटा के अनुसार भारत में  कुल 265 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER