प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” पिछले कई दिनों से विवादों के भंवर में फंसी हुई है। इसी विवादों के बीच अब इस फिल्म को सलमान खान की नाराजगी भी सहनी पड़ रही है। अभिनेता सलमान फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” से नाराज हैं और यह बात बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” में अभिनेता विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबरें बड़ी तेजी से आग पकड़ रही है कि अभिनेता सलमान खान इस फिल्म से नाखुश हैं। गौरतलब है कि फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” में ‘सुनो गौर से दुनियावालो’ गाना लिया गया, इस वजह मोदी से सलमान नाराज हैं। दरअसल, इस गाने को सलमान खान, संजय दत्त, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था।
यह गाना फिल्म “दस” का था लेकिन, डायरेक्ट मुकुल एस आंनद को अचानक हार्ट अटैक हो जाने की वजह से यह फिल्म बन नहीं पाई थी। भाईजान सलमान खान नहीं चाहते कि उनका इस गाने को उनके पुराने दश्मन अभिनेता विवेक ओबेरॉय की फिल्म में इस्तेमाल किया जाए। आपको याद ही होगा कि सलमान और विवेक पुराने दुश्मन हैं, यह दुश्मनी अभिनेत्री ऐशवर्या राय बच्चन की वजह से हैं।
सलमान खान को फैंस ने घेरा तो, बॉडीगार्ड शेरा बने उनका सहारा…
आपको बता दें कि, हाल ही में इलेक्शन कमिशन ने कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देते हुए फिल्म मेकर्स को नोटिस भेजा है। वहीं, इससे पहले भी फिल्म के क्रेडिट्स में जावेद अख्तर और समीर अपना नाम देखकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना था कि उन्होंने फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा फिर भी उनका नाम क्रेडिट्स में क्यों है? हालांकि इस विवाद पर अपनी सफाई पेश करते हुए प्रड्यूसर संदीप सिंह ने कहा कि फिल्म ‘सुनो गौर से दुनियावालो’ और ‘ईश्वर अल्लाह’ गाना फिल्म में लिया गया। इन गानों को लिखने वाले समीर और जावेद को क्रेडिट दिया गया है।
ईडी ने विजय माल्या के शेयर बेचकर वसूले एक हजार आठ करोड़ रुपए
आपको बता दें कि “पीएम नरेंद्र मोदी” फिल्म की रिलीज डेट पहले 12 अप्रैल तय कि गई थी लेकिन, अब इस फिल्म को 5 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस तरह चुनावी माहौल में फिल्म को पहले रिलीज करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म को जल्दी रिलीज करने का कारण सिर्फ पब्लिक डिमांड है।
