दुर्भाग्य से, हम में से कई लोग ऐसे हैं जिनको भिन्डी पसंद नहीं होगी। सच में, हैना आपको भी भिंडी नहीं पसंद है न ? भिंडी कुछ उन सब्ज़ियों में से है, जिसे ज़्यादातर लोग शायद उसके चिपचिपे पन की वजह से पसंद नहीं करते हैं। एक दैनिक भारतीय रसोइया हो या घर पे माँ ये लोग आमतौर पर नियमित भिन्डी करी बनाने के अलावा और उसके आगे कुछ नहीं सोच पाते हैं। भिंडी को लोग अलग तरह से पकाना ट्राई तक नहीं करते इसलिए ये सब्ज़ी सबसे कम पसंद की जाने वाली सब्ज़ी मानी जाती है।
भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। इस सब्ज़ी में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और के, फोलेट, लोहा, मैग्नीशियम, जस्ता, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम, फाइटोन्यूट्रिएंट और कैल्शियम से समृद्ध माना जाता है।आज हम आपको भिंडी की कुछ अलग तरह से बनने वाली रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिसको घर पे ट्राई कर के शायद आपको भिंडी अच्छी लगने लगे।
नवरात्री में बनाएं बिना प्याज और लहसुन ये स्वादिष्ट व्यंजन
अगर आपको भी भिंडी नहीं है पसंद, तो यहाँ देखें कुछ बेस्ट रेसिपीज
1. भिंडी का सालन
खस्ता तली हुई भिन्डी एक मलाईदार, दही आधारित ग्रेवी में पकाई जा सकती है, जिसे खा कर आप दोबारा भिंडी की फरमाइश ज़रूर करेंगे।
2. भिंडीवाला मीट
शेफ दिव्या बर्मन नियमित मांस करी को एक दिलचस्प मोड़ देती हैं। मांस के टुकड़ों को भिंडी के साथ पकाया जाता है और देसी मसालों की वजह से इसमें बेहतरीन स्वाद आता है।
3. क्रिस्पी आंध्र भिंडी
कुरकुरी और ताली हुई भिन्डी के सुंदर टुकड़े, कुछ मूल मसालों और नारियल, बंगाल चना और सरसों के बीज के साथ पकाने के बाद आपके मुँह में पानी आ सकता है। यह बस कुछ ही समय में तैयार हो जाता है।
4. भिंडी अचारी
यह स्थानीय सरसों और टमाटर प्यूरी के एक रोमांचक मिश्रण के साथ सरसों के तेल में पकाया जाता है।
रोजाना टमाटर खाने के क्या फायदे होते हैं? ज़रूर पढ़ें
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




