16 साल की उम्र में शादी और फिर 17 साल की उम्र में दो जुड़वां बच्चो की माँ बनी यह एक्ट्रेस

अगर हम आज के समय की टीवी एक्ट्रेस की बात करे तो वह तीस की उम्र पार हो जाने के बाद ही शादी करना पसंद करती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिसने महज 16 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह शादी के अगले साल ही दो जुड़वां बच्चो की माँ भी बन गई थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि उर्वशी ढोलकिया है। जिन्हे आप कोमोलिका के नाम से भी जानते है। इसके इलावा कोमोलिका यानि उर्वशी का अपने निजी जीवन के बारे में यही कहना है कि उन्होंने महज अठारह साल की उम्र में अपने दो बच्चो की देखभाल अकेले ही की है।

16 साल की उम्र

16 साल की उम्र..

बता दे कि उर्वशी के दोनों बच्चे क्षितिज और सागर भी अपनी माँ से बेहद प्यार करते है। जी हां उनके बेटो का कहना है कि अगर वह चाहती तो दोबारा शादी कर सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने परिवार और अपने बच्चो को सबसे आगे रखा। दरअसल बात ये है कि शादी के दो साल बाद ही उर्वशी और उनके पति का तलाक हो गया था। अब जाहिर सी बात है कि इतनी कम उम्र में शादी और माँ जैसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालना कोई बच्चो का खेल नहीं है। मगर फिर भी उर्वशी ने कभी जिंदगी से शिकायत नहीं की और वह हमेशा हँसते हुए ही जिंदगी को जीती रही।

छुट्टियां बिताने गई थी तारक मेहता शो की यह एक्ट्रेस, फिर अचानक पहाड़ चढ़ते समय आया पैनिक अटैक

फ़िलहाल उर्वशी के बेटे काफी बड़े हो चुके है और अब वह अपनी माँ की जिम्मेदारी खुद उठा सकते है। यही वजह है कि अब उर्वशी अपने लिए जिंदगी जीना चाहती है। बता दे कि 16 साल की उम्र में शादी करने के बाद भी उर्वशी ने हिम्मत नहीं हारी और कई बेहतरीन टीवी सीरियल्स में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई। फ़िलहाल वह नाच बलिए में अनुज सचदेवा के साथ डांस करते हुए नजर आने वाली है।

Summary
16 साल की उम्र में शादी और फिर 17 साल की उम्र में दो जुड़वां बच्चो की माँ बनी यह एक्ट्रेस   Youth Express
Article Name
16 साल की उम्र में शादी और फिर 17 साल की उम्र में दो जुड़वां बच्चो की माँ बनी यह एक्ट्रेस Youth Express
Description
अगर हम आज के समय की टीवी एक्ट्रेस की बात करे तो वह तीस की उम्र पार हो जाने के बाद ही शादी करना पसंद करती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिसने महज 16 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह शादी के अगले साल ही दो जुड़वां बच्चो की माँ भी बन गई थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER