भारतीय मार्केट में आज नया फ़ोन लांच किया जाएग| आसुस अपने नए स्मार्टफोन Asus 6Z को आज यानि 19 जून को लांच करेगी| असूस ब्रांड के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन असूस 6ज़ेड को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है।
आपक बता दे की कुछ समय पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने Zen और ZenFone ट्रेडमार्क वाले प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद Asus ने कहा था कि असूस ज़ेनफोन 6 को भारत में दूसरे नाम से उतारा जाएगा। Asus द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट और Flipkart पर अपडेटेड माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला था कि ZenFone 6 को भारत में Asus 6z नाम से लॉन्च किया जाएगा।
Asus 6z के स्पेसिफिकेशन ?
आसुस के इस फ्लैगशिप फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम है। डुअल-सिम (नैनो) वाले असूस 6ज़ेड में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है| कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है।
इसमें सबसे खास इसका कैमरा है| Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। साथ ही 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।
कैसे देखे Asus 6z लांच का लाइव स्ट्रीमिंग?
Asus ZenFone 6 को आज दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान दोपहर 12:30 बजे लांच किया जाएगा| इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Asus इंडिया के आधिकारिक Facebook, Twitter और YouTube चैनल के अलावा Flipkart पर भी होगी। हमने खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद अब वीडियो पर दिख रहे प्ले बटन पर क्लिक करके इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।
पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिला Samsung Galaxy M40 को
Asus 6z कीमत ?
असूस 6ज़ेड की भारत में कीमत से पर्दा तो आज इवेंट के दौरान ही उठेगा लेकिन पिछले महीने स्मार्टफोन को स्पेन में लॉन्च किया गया था। Asus 6Z की शुरुआती कीमत 499 यूरो ( लगभग 39,000 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा, इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 559 यूरो ( लगभग 43,600 रुपये) और इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 599 यूरो ( लगभग 46,700 रुपये) है।
इस फ़ोन में खास बात यह है की फोन मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल से लैस है जो रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरों का काम करेगा। साथ ही इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।


