Article 370 के हटते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान सजी गई है। हर तरफ लोगों का कहना है- “कश्मीर हमारा हुआ….कश्मीर हमारा हुआ”। यही बातें चल रही है बॉलीवुड में भी, लेकिन काफी सारे बॉलीवुड सेलेब्स नाराज़ हैं। जो कि 370 के समर्थन में नहीं हैं। जिनमें से कुछ पाकिस्तानी हैं। उनका मानना है कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद कई फिल्मी हस्तियां नहीं खुश हैं और ना ही यह सही है।
जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाने के बाद पूरे देश भर में खुशी का माहौल बना हुआ है। हर तरफ लोग मोदी सरकार की जय जयकार ही कर रहे हैं। इसी बीच कई सारे लोग खुश हैं और कई लोगों के चेहरे से खुशी गायब हो गई है।
इसी में एक तरफ छोटे पर्दे के एक सीरियल ‘मेरे अंगने में’ की कश्मीरी एक्ट्रेस एकता कौल एक कश्मीरी हैं। जिन्होंने नॉन कश्मीरी एक्टर सुमित व्यास से शादी की थी। जिसके बाद से उन्हें भी नॉन कश्मीरी घोषित कर दिया गया। इससे उन दोनों को कश्मीर में रहने की इजाजत नहीं मिली। लेकिन जब मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से Article 370 को हटाने का फैसला सुनाया तब, एकता कौल बहुत ही ज्यादा खुश हुईं।
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलो में बनेगे किचन गार्डन
एकता कौल ने एक इंटरव्यू में कहा–’मुझे पापा ने सुबह उठाया और कहा जल्दी टीवी देखो। मैं यह देखकर बहुत ही खुश हूं। एक बार फिर से यह मेरा राज्य है।’ एकता ने अपने ट्विटर पर लिखा है–”खुश हूं, दोबारा अपने ही राज्य का हिस्सा बनकर।
शादी के बाद मुझे इस चीज का एहसास हो गया कि चीज़ें कितनी बदल गई हैं। जो कल तक मेरा था,आज वो पराया हो गया। एकता ने कहा कि वह कश्मीरी वापस जाना चाहती थीं।वहां पर ज़मीन खरीदना चाहती थी। लेकिन शादी के बाद ऐसा नहीं हो पाया।
साथ ही साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ की मुख्य एक्ट्रेस रही माहिरा खान जो कि एक पाकिस्तानी कलाकार हैं। उन्होंने भी एक पोस्ट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कश्मीर को खुली जेल बताए जाने का पूरा पूरा समर्थन किया। दरअसल किसी मिर्ज़ा वाहिद की ट्वीट को माहिरा ने री-ट्वीट किया था।
मानसून के दौरान अपने आभूषणों की देखभाल कैसे करें
माहिरा ने पोस्ट किया है उसमें लिखा है कि, जो लोग कश्मीर को जेल बनाने पर आमादा हैं और अपने दिल में झांक कर देखना चाहिए। लोगों का जीवन तबाह हो गया, स्वर्ग चल रहा है और हम चुपचाप सब कुछ देख रहे हैं। साथ ही साथ परेश रावल, दीया मिर्जा, रवीना टंडन और विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट कर इस बात की खुशी ज़ाहिर की है।



