बॉलीवुड की एक्टर मलाइका और उनके पति अरबाज़ दोनों ही एक दूसरे से कुछ साल पहले तलाक ले लिया था| और अब मलाइका अरोरा अर्जुन करूप को डेट कर रही है| वही दूसरी और Arbaz khan जियोर्जिया को डेट कर रहे हैं| ऐसे में अब पहली बार अरबाज खान ने Malaika संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है| अरबाज खान ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए कहा कि वो मलाइका से नफरत नहीं करते बल्कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं|
इस अनमोल चीज़ ने जोड़ रख है दोनों को
अरबाज़ अपने और मलाइका के तलाक के इतने सालो के बाद कुछ खुल कर बता रहे है| आज तक इन्होने ने अपने रिश्ते पर खुल के बात नहीं की थी| अरबाज़ ने यह कहा की मलिका से नफरत नहीं करता हम दोनों एक दूसरे का सामान करते है| Arbaz khan ने कहा, ”हम कई साल साथ में रहे हैं और न जाने कितनी यादें साथ में साझा करते हैं| सबसे महत्वपूर्ण बात हम दोनों का एक बच्चा है| हम दोनों ही एक दूसरे का सम्मान करते हैं| कुछ था जो हम दोनों के बीच में ठीक नहीं था और इसीलिए हम दोनों अलग हो गए| लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम दोनों एक दूसरे नफरत करते हैं| हमारे बेटे ने हमें एक दूसरे से बांधे रखा है| ”
16 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए Arbaz khan ने बताया की वो एक बहुत समझदार बच्चा है| अरबाज ने कहा, ”वो एक बहुत अच्छा बेटा है और उसने हमारे तलाक को बहुत ही समझदारी से स्वीकार किया है. कई बार इस उम्र में बच्चे काफी सेंसीटिव होते हैं और नकारात्मकता का शिकार हो जाते हैं| लेकिन arhaan एक बहुत ही पॉजीटिव बच्चा है|”
बता दे की Arbaz khan और Malaika Arora का की शादी साल 1998 में हुई थी| शादी के करीब 19 साल बाद दोनों ने डाइवोर्स ले लिया| साल 2017 में अरबाज और मलाइका ने एक दूसरे को तलाक दे दिया| दोनों का एक 16 साल का बेटा Arhaan Khan है|
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी मजेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.



