दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है Bollywood के उस अभिनेता के बारे में जिसने मानो उम्र को थाम रखा है। जीवन के 60 बसंत पार कर चुके अनिल कपूर आज भी अच्छे-अच्छे नयी पीढ़ी के लड़को को अपने लुक और स्टाइल से मात देने की कुव्वत रखते है। अभी कुछ समय पहले ‘मलंग’ मूवी की स्टारकास्ट के साथ उनकी एक तस्वीर चर्चा में है। जिसमे वो अपनी उम्र से काफी कम उम्र के नज़र आ रहे है।
तो आइये जानते है अनिल कपूर के बारे में कुछ ऐसे तथ्य जो आपने न पहले कभी सुने होंगे और न देखे होंगे।
‘सपना चौधरी’ का ये सेक्सी लुक देख, उनके फैंस हो गए बेकाबू
1985 में अनिल कपूर को यश जी की फिल्म ‘मशाल’ में काम करने का मौका मिला। वैसे तो फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन इस फील्म में इन्होने अपनी छोटी सी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।
वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे युवक की भूमिका निभायी जिसे एक चमत्कारी यंत्र मिल जाता है।
‘शाहिद कपूर’ की वाइफ ‘मीरा राजपूत’ के सेक्सी फोटोज सोशल मीडिया पर मचा रहे तूफ़ान
तेजाब और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से होने लगी। वर्ष 1989 में अनिल कपूर की फिल्म ईश्वर प्रदर्शित हुई जिसमें दर्शकों को उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला।
वर्ष 2001 में अनिल कपूर के करियर की एक और अहम फिल्म नायक प्रदर्शित हुयी। फिल्म में उन्होंने एक टीवी पत्रकार की भूमिका निभायी जो एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री अमरीश पुरी की पोल खोल देता है।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में सफलता के झंडे गाड़ दिए।



