Realme 3 Pro में आया Android Q Beta, ऐसे करे इंसटाल

Android Q Beta

गूगल में इस साल I/O कॉन्फ्रेंस में कई बात पर से पर्दा उठया है| I/O 2019 कॉन्फ्रेंस में गूगल ने नया Android Q डेवलपर Beta वर्जन पेश किया है। हालांकि यह Android Q का तीसरा Beta वर्जन है, लेकिन कुछ स्मार्टफोन मेकर इसे सीधा Andriod Q Beta वर्जन मान रहे हैं। गूगल ने घोषणा की है कि Android Q Beta अब 21 स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस लिस्ट में Google Pixel सीरीज भी शामिल है, जिसका मतलब है कि यह कुल 15 नॉन-पिक्सल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।’

Andriod Q Beta की लिस्ट में कई शामिल है|  Asus ZenFone 5Z, Essential Phone, Huawei Mate 20 Pro ₹ 64,990, LG G8 ThinQ, Nokia 8.1  ₹ 25,940, OnePlus 6T₹ 32,999, Oppo Reno,, Sony Xperia XZ3, Tecno Spark 3 Pro, Vivo X27, Vivo Nex A, Vivo Nex S, Xiaomi Mi 9, and the Xiaomi Mi Mix 3 5G साथ ही इस में  Realme 3 Pro भी शामिल है|  बता दें कि Realme 3 Pro भारत में ना केवल Android Q सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है|  यह सभी Android Q सपोर्ट करने वाले डिवाइस में फिलहाल सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है।

आपको बता दें कि Android Q Beta फिलहाल टेस्टिंग स्टेज पर है और यह Realme 3 Pro में मौजूद ColorOS 6 के मुकाबले काफी अनस्टेबल भी हो सकता है। हम उन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने की सलाह नहीं देंगे, जिन्हें कस्टम ROMs को फ्लैश करना नहीं आता है या इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। Android Q Beta को डाउनलोड करने से पहले आप अपने स्मार्टफोन का पूरी तरह से बैकअप बना लें।

Android Q Beta

Realme 3 Pro में Android Q कैसे इनस्टॉल करे?

स्टेप  1 :  सबसे पहले आप https://bit.ly/2vNnEG8 लिंक पर जाएं और “P2Q.ozip” ROM अपग्रेड पैकेज को डाउनलोड करें। इसके बाद इस पैकेज को अपने फोन की इंटरनल स्टोरेज में कॉपी करें। इस पैकेज का साइज 1.25GB है।

 स्टेप 2 : पावर बटन को दबा कर अपने फोन को Shutdown (बंद) कर दें। अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन वाले बटन को एक साथ डबाएं और रिकवरी मोड में जाएं।

 स्टेप 3 : रिकवरी मोड में “Install from storage device” को चुनें और फिर “From phone storage” में जाएं। इसके बाद आपको “P2Q.ozip” फाइल को चुनना होगा।

 स्टेप 4 : अब सिस्टम अपग्रेड को 100% पूरा होने दें। इस प्रोसेस में लगभग 3 मिनट का समय लगता है। इसके बाद अपने डिवाइस को Reboot (रिस्टार्ट) करें। अब आप इस लेटेस्ट Android Q को एक्सपीरिएंस करने के लिए तैयार हैं।

 

Realme कंपनी ने दी है जानकारी?

Realme ने वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखा है कि Android Q Beta इंस्टॉल करने से आपकी वारंटी खत्म नहीं होगी, लेकिन यदि आपने प्रोसेस को सही ढंग से नहीं खत्म किया तो आपका स्मार्टफोन ब्रिक/डेड (पूरी तरह से खराब) हो सकता है। हालांकि कंपनी ने यह भी लिखा है कि यदि आप अपना फोन ब्रिक कर देते हो तो आप सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और फोन को ठीक करा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
Realme 3 Pro में आया Android Q Beta, ऐसे करे इंसटाल-Youth Express
Article Name
Realme 3 Pro में आया Android Q Beta, ऐसे करे इंसटाल-Youth Express
Description
गूगल में इस साल I/O कॉन्फ्रेंस में कई बात पर से पर्दा उठया है| गूगल ने घोषणा की है कि Android Q Beta अब 21 स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER