किस कारणवश भारतीय खिलाडी अम्बाती रायडू ले रहे सन्यास, जाने क्या कहे रायडू

Ambati Raydu 

भारतीय टीम  के खिलाडी अम्बाती नायडू इंटरनॅशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया है|  मगर आखिर क्या  बात हो गयी की सन्यास ले रहे है नायडू? बता दें कि Ambati Raydu  वर्ल्‍डकप 2019 के लिए भारतीय टीम में चयन के दावेदार थे|  उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा था कि उन्हें अंतिम 15 में शामिल किया जाएगा, लेकिन उनको शामिल नहीं किया गया|

इनके सन्यास के पीछे वर्ल्डकप 2019 में  इनका चयन न होना वजह बताई जा रही है| क्या इसी वजह से ये इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्‍यास लेने की घोषणा की है|

कैसा रहा है Ambati Raydu का पुराना परफॉरमेंस?

अम्बाती नायडू भारतीय टीम के एक मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों में से एक है| इन्हे उम्मीद थी की इन्हे भी वर्ल्डकप के लिए टीम में चयनित किया जाएगा मगर ऐसा  नहीं हुआ| इसके बाद जब विश्वकप के दौरान शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल होकर बाहर हुए तो फिर उम्मीद जगी कि रायडु को मौका मिल सकता है लेकिन चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल जैसे युवा खिलाड़ि‍यों पर भरोसा करना उचित समझा|  अब कहा जा रहा है कि इसी उपेक्षा से दुखी होकर उन्होंने संन्यास लिया है|

 

वैसे अभी तक कोई पक्का कारण इन्होने ने नहीं बताय  है  की क्यों सन्यास ले रहे है| उन्होंने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं खेलेंगे लेकिन विदेशों में अन्य टी 20 लीग में खेलने के लिए तैयार हैं|

बता दे की Ambati Raydu  ने 50 एकदिवसीय पारियां खेली हैं|  इसमें इन्होने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं|  जिसमें 124 * का सर्वोच्च स्कोर है|  उन्होंने तीन शतक और 10 अर्द्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 79.04 है|  उन्होंने जो पांच T20I पारी खेली हैं, उनमें उन्होंने 10.50 की औसत से 42 रन बनाए हैं|

साल 2013 में अंबाती रायडू ने भारत के लिए  जिम्बाबे के खिलाफ डेब्यू किया था|  इस मैच में उन्होंने 84 गेंद पर 63 रन की पारी खेली|  वहीं टी-20 में उन्होंने पहला मैच साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था|  इससे पहले 23 सितंबर 1985 को जन्में रायडू के जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 मैच रहा जिसमें उन्होंने 177 रन बनाए थे  वो भी नॉट आउट|

 

क्यों दुखी हो गये है Ambati Raydu?

आंध्रा  प्रदेश के इस 33  साल के खिलाडी को वर्ल्ड कप 2019 के खिलाड़िओं के सूचि में स्टैंडबय पर रखा गया था भारतीय कप्तान Virat Kohali ने कुछ महीने पहले चौथे नंबर के लिये रायडू के नाम की घोषणा की थी लेकिन टूर्नामेंट के लिये चुनी गयी अंतिम टीम में रायडू की अनदेखी की गयी और शंकर को चुना गय| मुख्य चयनकर्ता MSK Prasad ने इस फैसले को सही बताया था|  इसके बाद रायडू ने इस बयान का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, ‘‘विश्व कप देखने के लिये थ्री डी चश्मे का आर्डर किया है| ’’

Ambati Raydu 

आपको बता दे की क्रिकेट में इनकी छवि एक तुनकमिज़ाज वाले खिलाडी के तौर पर बन गया है|

स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पर.

Summary
किस कारणवश भारतीय खिलाडी Ambati Raydu ले रहे सन्यास-Youth Express
Article Name
किस कारणवश भारतीय खिलाडी Ambati Raydu ले रहे सन्यास-Youth Express
Description
Ambati Raydu  वर्ल्‍डकप 2019 के लिए भारतीय टीम में चयन के दावेदार थे|  लग रहा था कि उन्हें अंतिम 15 में शामिल किया जाएगा, लेकिन उनको शामिल नहीं किया गया|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER