अमरनाथ यात्रिओं के लिए जिओ ने लाया स्पेशल प्लान

Jio

टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस ने अपने Jio यूसर्ज के  लिए नया स्पेशल  प्लान लाये है| ये प्लान अमरनाथ यात्रिओं के लिए विशेष कर लाया गया है| जिओ का यह नया प्रीपेड प्लान मात्रा 102 रुपये का है| यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्लान की अवधि 7 दिनों की रखी गई है| जम्मू कश्मीर सर्किल के लिए बनाए गए इस नए प्लान में यात्रियों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा|

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से देश भर से आए यात्रियों के केवल पोस्ट-पेड कनेक्शन ही काम करते हैं|  दूसरे राज्यों से आए यात्रियों के प्रीपेड कनेक्शन राज्य में बेकार साबित होते है|  ऐसे में किसी भी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े प्री पेड ग्राहकों को अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए जम्मू कश्मीर से नया कनेक्शन लेना पड़ता है | यात्री कनेक्शन ले तो लेते हैं पर इसका इस्तेमाल सिर्फ यात्रा के दौरान ही करते हैं जो महंगा सौदा साबित होता है|

Jio

क्या ऑफर है Jio  के इस प्लान में?

जिओ ने अपने इस प्लान को अमरनाथ यात्रिओं के लिए लाया है जो की सफर के दौरान सहूलित हासिल कर सके| जिसमें सिर्फ 102 रुपये में यात्री पूरी यात्रा के दौरान अपने परिवार से जुड़े रह सकते हैं|  7 दिनों की वेलिडिटी खत्म होने के बाद यह खुद ही निरस्त हो जाएगा|
Jio प्लान मात्रा 102 रूपए का है | इस नए प्लान में यात्रियों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा|  ग्राहक प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे, इसके बाद डेटा की स्पीड 64KBPS हो जाएगी|  ग्राहकों को इसके साथ ही मिलेगी अनलिमिटिड नेशनल और लोकल कॉलिंग|  ग्राहक को प्रतिदिन 100 एस एम एस भी फ्री मिलेंगे|

रिलायंस जियो का नया सिम और प्लान यात्रा अवधि के दौरान जम्मू कश्मीर स्थित जियो रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है|

रिलायंस जियो के खास प्लान का मकसद यात्रियों को कठिन परिस्थिति में अपने परिवार से जोड़े रखना है|  इसलिए इस प्लान के साथ Jio prime मेंबरशिप नहीं दी जा रही और इसी वजह से जियो ऐप्स भी इस खास प्लान के साथ नहीं मिलते|

 

टेक्नोलॉजी से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express  पर.

Summary
अमरनाथ यात्रिओं के लिए Jio  ने लाया स्पेशल प्लान-Youth Express
Article Name
अमरनाथ यात्रिओं के लिए Jio ने लाया स्पेशल प्लान-Youth Express
Description
रिलायंस ने अपने Jio यूसर्ज के  लिए नया स्पेशल  प्लान लाये है| ये प्लान अमरनाथ यात्रिओं के लिए विशेष कर लाया गया है| Jio प्लान मात्रा 102 रूपए का है |
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER