इसमें कोई शक नहीं कि आज कल हर जगह चंद्रयान 2 को लेकर खूब चर्चा हो रही है। यहाँ तक कि ISRO के चीफ सिवान को लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता भी चल गया था। मगर अफ़सोस कि चंद्रयान तक पहुँचने से पहले ही वह कनेक्शन टूट गया। जिसके कारण वैज्ञानिक काफी निराश हो गए थे। बता दे कि ऐसी स्थिति में ISRO के वैज्ञानिको का साहस बढ़ाने के लिए पूरा भारत एक हो गया था। यहाँ तक कि ISRO को लेकर जब अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया। तो पीएम मोदी ने भी उनके ट्वीट का शानदार जवाब दिया।
ISRO को लेकर जब अनुष्का शर्मा ने किया ट्वीट, तो मोदी जी ने भी दिया यह जवाब..
जी हां अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करके हमारे भारतीय वैज्ञानिको की खूब तारीफ की। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने यह भी लिखा था कि वैज्ञानिको की मेहनत और सफलता के लिए हम सब को उन पर गर्व है। भले ही आज हमें सफलता न मिली हो, लेकिन अभी तक हमने हिम्मत नहीं खोई है। बता दे कि यह ट्वीट जब पीएम मोदी जी ने पढ़ा, तब वह इसका जवाब दिए बिना नहीं रह पाएं। वैसे भी उस समय हर किसी को भारतीयों द्वारा दिए गए हौंसले की बेहद जरूरत थी।
These are only steps forward and not backward and we as a nation stand by , celebrate and are very proud of our scientists at @isro for their perseverance and achievements so far . You all are truly inspiring.
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 7, 2019
Indeed, we are proud of our scientists. @isro has inspired thousands of young minds to take up science and that is a victory on its own. @AnushkaSharma https://t.co/WI21OJjncZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2019
यहाँ तक कि खुद पीएम मोदी ने ISRO के चीफ को गले लगा कर उनका खूब हौंसला बंधाया। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि जब वैज्ञानिकों के साथ इतने सारे लोगो की दुआएं है तो उनका कोई कार्य असफल हो ही नहीं सकता। बहरहाल ISRO को लेकर जब अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया था, तब उनका वह ट्वीट देखते ही वायरल हो गया था। अब उस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने क्या कहा था, ये आप खुद ही देख लीजिये।


