अजिंक्य रहाणे ने रखा अपनी नन्ही सी परी का यह खूबसूरत नाम

अजिंक्य रहाणे ने रखा

ये तो सब को मालूम है कि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। बता दे कि बीते बुधवार उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। बहरहाल अपनी नन्ही सी परी का नाम अजिंक्य रहाणे ने रखा है आर्या। जी हां उन्होंने इस नाम का खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है। दरअसल अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या अजिंक्य रहाणे लिखा है।

अजिंक्य रहाणे ने रखा

अजिंक्य रहाणे ने रखा अपनी नन्ही परी का नाम.. 

बता दे कि रहाणे की बेटी का ये नाम जानने के बाद न केवल उनके फैंस बल्कि भारत के सभी लोग बेहद खुश है। यहाँ तक कि रहाणे को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां भी मिल रही है। गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे ने करीब पांच साल पहले अपनी बचपन की दोस्त राधिका के साथ सात फेरे लिए थे। वही अगर हम उनकी पत्नी की बात करे तो वह सच में बेहद खूबसूरत है। बता दे कि ये दोनों पहली बार स्कूल में ही मिले थे। इसके इलावा इन दोनों की शादी होने से पहले भी ये दोनों काफी समय तक एक दूसरे के दोस्त बने रहे।

https://www.instagram.com/p/B4H-3Woh8Mx/

https://www.instagram.com/p/B4hmG70hddG/

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद ही इन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। फ़िलहाल अजिंक्य रहाणे बांग्लादेश के खिलाफ आने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के लिए एकदम तैयार है। वैसे आप अजिंक्य रहाणे की बेटी की खूबसूरत सी तस्वीर यहाँ देख सकते है। इसके साथ ही अपनी बेटी का जो नाम अजिंक्य रहाणे ने रखा है, उसकी एक झलक भी आपको यहाँ देखने को मिलेगी। हमें उम्मीद है कि आपको उनकी बेटी का यह नाम जरूर पसंद आया होगा।

क्रिकेटर से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
अजिंक्य रहाणे ने रखा अपनी नन्ही सी परी का यह खूबसूरत नाम  Youth Express
Article Name
अजिंक्य रहाणे ने रखा अपनी नन्ही सी परी का यह खूबसूरत नाम Youth Express
Description
ये तो सब को मालूम है कि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। बता दे कि बीते बुधवार उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। बहरहाल अपनी नन्ही सी परी का नाम अजिंक्य रहाणे ने रखा है आर्या। जी हां उन्होंने इस नाम का खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER