भारत और बांग्लादेश के बीच आज शाम दिल्ली के अरुण जेटली फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर टी20 सीरीज का 1000 वां मुकाबला खेला जाना है। यह टी20 मुकाबला बेहद खाश होने वाला है। जी हां, आपको बता दें कि इस मैच में उतरते ही भारत और बांग्लादेश की टीमें इतिहास के पन्नें में दर्ज हो जाएंगी। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए और टी20 इतिहास में एक अहम मैच होगा।
दिल्ली में खेला जाएगा 1000 वां टी-20 इंटरनेशनल मैच
आज शाम भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का 1000 वां मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा। जी हां आज का यह मैच टी-20 क्रिकेट का एक हजारवा मैच होगा। भारतीय टीम इस मैच को मेजबानी करते ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लेगी।
1000वां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच
क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट ने देखते ही देखते 14 साल पूरा कर लिए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2005 में पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया था। आपको बताते चले कि आईसीसी के द्वारा पहला टी-20 मैच 7 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला 1000वां इंटरनेशनल टी20 मैच होगा।
पाकिस्तान के नाम सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले
सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलना के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेल रही पाकिस्तान ने अब तक 147 टी20 मैच खेला है। जो कि अन्य किसी भी इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से ज्यादा है। श्रीलंका और न्यूजीलैंडकी टीम ने अब तक 123-123 टी20 मैच खेला है। और इनका स्थान इस क्रम में दूसरा है।
भारत का नंबर
और अगर अपने देश भारत की बात करे तो वह इस पायदान में तीसरे स्थान पर आता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 120-120 टी20 मैच खेला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 120वां टी20 मुकाबले में रविवार सुबह उतरी जबकि भारत अपने 121 वें टी20 मुकाबले में रविवार यानी आज ही बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
