शोएब और दीपिका दुबई में रोमांटिक छुट्टी का आनंद लें रहे हैं-पिक्स देखें यहाँ

शोएब

ससुराल सिमर का और बिग्ग बॉस विजेता दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी, 2018 को शादी कर ली थी और वो मिस्टर एंड मिसस बन गए थे। ये प्यारी से जोड़ी दुबई में आजकल एक रोमांटिक गेटअवे का आनंद ले रहे हैं। जी हाँ आपने सही सुना है! शोइका ( शोएब +दीपिका =शोएका,जैसा कि उनके प्रशंसक उन्हें बुलाना पसंद करते हैं) अभी दुबई में हैं और एक साथ दुबई की खूबसूरत जगह पे घूम रहें हैं। वे बुर्ज खलीफा, दुबई एक्वेरियम, द दुबई मॉल और फाउंटेन शो का खूब आनंद ले रहे हैं। शोएब और दीपिका की दुबई की खूबसूरत पिक्स देख कर आपका मन भी फिर से हनीमून पे जाने का करेगा।

जानें क्या हुआ शादी के बाद बदलाव

विवाह के बाद के बदलावों का खुलासा करते हुए, दीपिका ने कहा था, “मैं भावनाओं को शब्दों में नहीं बांध सकती। मैंने अपने अंदर उस दिन से बदलाव देखना शुरू कर दिया था जिस दिन से मैंने शोयब से शादी की थी। मैंने शुरू में सोचा था कि ठीक है शोएब और मैं इतने लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन कोई भी चीज नहीं बदली है। शायद जिस तरह से मैं उसे अब देखती हूं, उसके प्रति मेरा सम्मान और बढ़ा गया है। यह एक अनमोल एहसास है। ”इन्हे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

स्पॉटब्वॉय के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, क़यामत की रात अभिनेत्री दीपिका ककर ने अपने निजी जीवन के बारे में बोला और कहा जब उनसे फॅमिली प्लानिंग और बच्चो के बारे में पूछा गया, तो वह ठहाका लगाकरज़ोर से हंसी, लेकिन फिर जवाब में कहा “यह बहुत अजीब है कि इस मदर्स डे पर मैंने बहुत सारी महिलाओं को शुभ कामना दी है और उनमें से कम से कम 90% लोगों ने मुझसे पुछा के, ‘आप कब खुशखबरी सुना रही हैं। आपका इंतज़ार है इस में शामिल होने के लिए। ” मुझे अच्छा लगा, ‘लेकिन क्षमा करें, मैंने अभी-अभी शादी की है।’ लेकिन फॅमिली प्लानिंग में अभि समय है, कम से कम 1 साल के बाद ही कोई खुशखबरी सुनाऊँगी।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
शोएब और दीपिका दुबई में रोमांटिक छुट्टी का आनंद लें रहे हैं-पिक्स देखें यहाँ
Article Name
शोएब और दीपिका दुबई में रोमांटिक छुट्टी का आनंद लें रहे हैं-पिक्स देखें यहाँ
Description
शोइका ( शोएब +दीपिका =शोएका,जैसा कि उनके प्रशंसक उन्हें बुलाना पसंद करते हैं) अभी दुबई में हैं और एक साथ दुबई की खूबसूरत जगह पे घूम रहें हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER