भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां पर विविधता है तो है ही इसके साथ ही समय-समय पर ऐसी घटनाएं मिलती रहती हैं जिसकी जानकारी आपको होने पर आप की हैरानी बढ़ जाएगी। हमारे देश में कुछ क्षेत्रों में हमेशा ही ऐसी अजीब गरीब चीजें होती रहती हैं जो कभी समाज के प्रतिकूल होती हैं तो कभी प्रकृति के। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसमें दो पत्नियों के बीच शौहर का ऐसा बंटवारा हुआ जिसे जानकर आपको हैरानी ही नहीं होगी बल्कि हंसी भी आएगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बिजली कर्मी की दो पत्नियों के बीच उसको लेकर झगड़ा हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि मामला नारी उत्थान केंद्र में पहुंचा नारी उत्थान केंद्र में बिजली कर्मी ने बताया कि उसके पहले पत्नी की 20 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी वजह से उसने दूसरा निकाह किया। दूसरी बीवी से उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय बाद जब वह अक्सर घर से गायब रहने लगा तो दूसरी पत्नी को शक हुआ और उसने अपने पति का पीछा किया। पीछा करने के बाद उसकी दूसरी पत्नी को पता चला कि उसके शौहर ने तीसरा निकाह भी किया हुआ है। जिससे उसे एक बच्चा है।
तीसरी पत्नी का खुलासा होने के बाद दूसरी पत्नी ने एसएसपी को लिखित तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका शौहर उसे समय नहीं देता है और उसके बच्चों का ख्याल भी नहीं रखता है। उसने यह भी कहा कि उसकी शौहर की तीसरी बीवी उसकी पूरी सैलरी खा जाती है। जिसके बाद एसएसपी ने इस मामले को नारी उत्थान केंद्र को दे दिया।
नारी उत्थान केंद्र में इस मामले का फैसला कुछ इस प्रकार हुआ कि उसका शौहर सप्ताह में 1 दिन दूसरी बीवी के पास जबकि सप्ताह में 6 दिन तीसरी बीवी के पास रहेगा। नारी उत्थान केंद्र में यह भी फैसला सुनाया कि शौहर अपनी दोनों बीवियों का खर्च भी उठाएगा। नारी उत्थान केंद्र का यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे विचित्र बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इस फैसले पर हंस भी रहे हैं।

