नागपुर वनडे के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली की चोट पर अपडेट दिया है। बता दें कि, घुटने में सूजन की वजह से विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले थे और भारतीय टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीता था। कोहली की जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया था। गिल ने कोहली के नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी।
अब शुभमन गिल ने बताया कि भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि विराट कोहली निश्चित ही दूसरे वनडे में खेलेंगे। न गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में तीसरे नंबर पर आकर 96 गेंदों में 14 चौके की मदद से 87 रन बनाए। अपने आकर्षक शॉट्स से भरी पारी के कारण शुभमन गिल ने मैच में विराट कोहली की कमी महसूस नहीं होने दी।
गिल की पारी की बदौलत भारत ने पहला वनडे 68 गेंदें शेष रहते चार विकेट से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद गिल ने बातचीत करते हुए कहा कि कोहली को घुटने में सुबह के समय कुछ सूजन थी, लेकिन वह मैच की एक शाम पहले अभ्यास तक ठीक थे। गिल ने कहा कि कोहली के बारे में चिंतित होने की जरुरत नहीं।
बता दें कि, यह मैच उन चुनिंदा मुकाबलों में से एक था, जो कोहली ने अपने करियर के दौरान चोट की वजह से नहीं खेला। उनकी वापसी की खबर निश्चित ही फैंस में जोश भरेगी। 25 साल के शुभमन गिल को पहले वनडे में ओपनिंग के बजाय तीसरे नंबर पर उतरना पड़ा। उन्होंने इस बदलाव के बारे में कहा कि ज्यादा दिक्कत नहीं हुई क्योंकि टेस्ट में वो नंबर-3 पर ही खेलते हैं। गिल ने साथ ही कहा कि वह स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने की सोच रखते हैं।
भारत ने बनाई बढ़त
बता दें कि, पांच टी-20 मैचों की सीरीज में अंग्रेजों को 4-1 से धूल चटाने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 की बढ़त बना चुका है। पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जोस बटलर के नेतृत्व वाली टीम 248 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से हर्षित राणा और रवीन्द्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके। अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया। ओपनर साल्ट को श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने रनआउट किया।