नागपुर वनडे में इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी, भारतीय टीम में फेरबदल, कोहली बाहर, जायसवाल और हर्षित का डेब्यू

भारत और इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई। नागपुर में खेले जा रहे पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम में बड़े फेरबदल देखने को मिले। युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने इस मैच में डेब्यू किया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में तकलीफ के कारण बाहर हो गए।

इस दौरान गौतम गंभीर ने यशस्वी और मोहम्मद शमी ने हर्षित राणा को डेब्यू कैप दी। हर्ष‍ित को हाल में टी20 सीरीज के दौरान पुणे में कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनकर खेलने का मौका म‍िला था। जहां उन्होंने मैच का पासा पलट दिया था। भारत ने इस मुकाबले को 15 रनों से जीता था और सीरीज 1-4 से अपने नाम की थी। हर्ष‍ित राणा इस मैच में श‍िवम दुबे की जगह मैदान में उतरे थे।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के चलते नागपुर वनडे का हिस्सा नहीं बन सके। विराट कोहली ने अपने दाएं घुटने पर पट्टी बांध रखी थी। कोहली टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते समय सावधानी से चलते हुए दिखाई दिए थे। टॉस के समय रोहित और बाद में बीसीसीआई ने व‍िराट को हुई द‍िक्कत के बारे में जानकारी दी।

विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिला। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं तीसरे नंबर पर शुभमन गिल खेलते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि, टेस्ट मैचों में गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाते हैं। तीसरे नंबर पर गिल के शानदार आंकड़े भी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन…

रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (WK), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER