विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना महारिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त, नागपुर का मैदान बनेगा गवाह!

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज 2 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। अब टी-20 के बाद वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मैच 6 फरवरी गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक औऱ बड़े महारिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब है।

हालांकि, विराट कोहली इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है। बीती तीन टेस्ट सीरीज में वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हाल ही में रेलवे के खिलाफ खेले गए रणजी मैच में भी वह 6 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे और भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाएंगे।

नागपुर में खेले जाने वाले वनडे में विराट कोहली के पास फॉर्म में वापसी का शानदार मौका है। कोहली की नजरें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर एक नया इतिहास लिखने पर होगी। दरअसल, जब-जब क्रीज पर विराट कोहली को सेट होते हुए देखा जाता हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड तो जरूर टूटता है। इस बार विराट कोहली से इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान भी ऐसा कुछ करने की उम्मीद है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे में अगर कोहली 94 रन बना लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड धराशायी कर देंगे। ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी 350वें वनडे पारी खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में शतक जड़कर 14 हजार वनडे रन पूरे किए थे।

अब सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड पर विराट कोहली की नजरें हैं। विराट कोहली ने अभी तक 283 वनडे पारियां खेलते हुए 13906 रन बनाए हैं। अगर विराट कोहली आगमी तीन मैचों में भी 94 रन बना लेते हैं तो वह भारत की ओर से सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

वनडे सीरीज का शेड्यूल…

पहला वनडे- 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।
दूसरा वनडे- 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा।
तीसरा वनडे- 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER