विश्व क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाया भारत का मान चुने गए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर

विश्व क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाया भारत का मान चुने गए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने इस साल के सभी विजेता क्रिकेटरों का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने वनडे, टेस्ट और टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर के बाद अब क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान किया है। इस रेस में चार खिलाड़ियों का नाम था, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ इंग्लिश टीम के जो रूट, हैरी ब्रुकस और कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम शामिल है।

भारतीय गेंदबाज के लिए साल 2024 काफी यागदार रहा। पिछले साल उन्होंने कोई वनडे नहीं खेला, लेकिन टेस्ट और टी20 में वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने टीम इंडिया को 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना में सबसे अहम योगदान दिया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 4.17 की इकॉनमी से रन खर्च किए और 15 विकेट हासिल किए। वह सबसे किफायती गेंदबाज रहे और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि, टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह पिछले साल सबसे सफल गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 कुल 13 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 14.92 की औसत से 71 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए थे और वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

बुमराह का कारनाम

उन्होंने पिछले साल टेस्ट में घरेलू परिस्थितियों पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी कमाल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद बुमराह को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द ईयर चुना।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह को पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ-साथ आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया। ये पहला मौका है जब भारत के किसी तेज गेंदबाज ने आईसीसी के ये अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, बुमराह दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने हैं जिसने एक साल में 2 आईसीसी अवॉर्ड्स जीते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER