नितीश कुमार रेड्डी ये नाम याद रख लीजिए आगे आने वाले दिनों में ये लड़का इंडियन क्रिकेट को काफी आगे ले जाने वाला है ये सिर्फ हमारा नहीं बल्कि मेलबर्न में उनकी ऐतिहासिक पारी को देखने वाले हर इंडियन फैन का ऐसा ही मानना होगा। नितीश ने इस शतक के साथ ना सिर्फ इंडियन टीम को संकट से काफी हद तक उबारा है, बल्कि मैच में भी वापसी का एक मौका भी दे दिया है। नितीश ने 171 गेंदों का सामना करते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया वो आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
ये है नीतिश की उम्र
साथ ही नितीश ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा इंडियन प्लेयर हैं। नितीश की उम्र फिलहाल 21 साल और 216 दिन है उनसे कम उम्र में ये कारनामा महज सचिन तेंडुलकर और ऋषभ पंत ही कर पाए है मास्टर ब्लास्टर ने 18 साल 253 दिन और ऋषभ पंत ने 21 साल 91 दिन में ये कमाल किया था।
अटक गई थी सांसे
दरअसल, नितीश जैसे ही शतक के पास पहुंचे थे तो हर इंडियन फैन की सांसें थम गई थीं इंडियन इनिंग के 113वें ओवर की आखिरी बॉल पर नीतीश ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं कर पाई इस बीच नितीश और बुमराह ने भागकर दो रन पूरे कर लिए. मतलब, अगले ओवर में नितीश 99 के व्यक्तिगत स्कोर पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर आ गए। जबकि जसप्रीत बुमराह स्ट्राइक पर थे. इस ओवर में पैट कमिंस गेंदबाजी करने आए. ओवर की दो गेंद तो बुमराह ने जैसे तैसे निकाल दीं।
खास बात
लेकिन तीसरी बॉल पर कमिंस ने बुमराह को स्लिप में कैच कराया और भारत को नौवां झटका दिया। अब सिर्फ सिराज बचे थे तो इंडियन फैन्स डर गए। कमिंस की तीन गेंद उन्हें निकालनी थीं. लेकिन सिराज ने वो काम बखूबी किया और अगली तीन गेंद को बचा ले गए। फिर अगले ओवर में नीतीश को स्ट्राइक मिली और उन्होंने बोलैंड की बॉल पर चौका मार इतिहास रच दिया।