POCO ने भारत में लॉन्च किया POCO C51 स्मार्टफोन, बढ़ा सकते है इंटरनल स्टोरेज

POCO ने भारत में लॉन्च किया POCO C51 स्मार्टफोन, बढ़ा सकते है इंटरनल स्टोरेज

आपको बता दें पोको ने भारत में अपने नए फोन POCO C51 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि फोन 7GB टर्बो रैम के साथ धांसू फीचर्स से लैस है। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने भारत में अपने नए फोन POCO C51 को आज यानी 7 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है।  वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन 7GB टर्बो रैम के साथ मीडियाटेक हीलियो G36 12nm प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत भी 10 हजार रुपये के आस-पास रहने की संभावना है।

इतने इंच का होगा एचडी डिस्प्ले

जानकारी के अनुसार पोको C51 स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल के रेजोल्यूशन और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगी। यह IMG PowerVR GE8320 680MHz GPU के साथ 2.2 GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 12nm प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है।

खास बात

बता दें कि कंपनी इस फोन को दो रैम वेरिएंट- 3GB और 4GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज के पेश किया जा सकता है। इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह बॉक्स से बाहर Android 13 (गो एडिशन) पर चलेगा। बता दे कि यह फोन देखने में भी काफी सुंदर होगा।

इतने एमएच की होगी बैटरी

वहीं, कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बैटरी को लेकर दावा है कि यह बार फुल चार्ज होने के बाद एक दिन की बैटरी बैकअप प्रदान करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर डिवाइस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स होंगे।

Summary
POCO ने भारत में लॉन्च किया POCO C51 स्मार्टफोन, बढ़ा सकते है इंटरनल स्टोरेज
Article Name
POCO ने भारत में लॉन्च किया POCO C51 स्मार्टफोन, बढ़ा सकते है इंटरनल स्टोरेज
Description
आपको बता दें पोको ने भारत में अपने नए फोन POCO C51 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि फोन 7GB टर्बो रैम के साथ धांसू फीचर्स से लैस है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER