मास्टर शेफ सीजन 7 का खिताब जीता नयन ज्योति ने, ट्राफी की अपने नाम

मास्टर शेफ सीजन 7 का खिताब जीता नयन ज्योति ने, ट्राफी की अपने नाम

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। जहां इस बार का सीजन भी काफी कठिन रहा। जानकारी के लिए बता दें कि असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टर शेफ का खिताब अपने नाम कया है। नयन को मास्टर शेफ इंडिया की ट्रॉफी के साथ 25 लाख की राशि का इनाम मिला है।

यहां से किया है ग्रेजुएशन

बता दें कि शो में नयन को उनकी स्वीट डिशेज के लिए काफी सराहना मिली। वह महज 26 साल के हैं और बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के काफी अच्छा खाना बनाते हैं। इससे पहले वह साल 2020 में नॉर्थईस्ट कुकिंग चैंपियनशिप में फर्स्ट प्राइज जीत चुके हैं। जानकारी के अनुसार नयन ज्योति ने गुवाहाटी से गिरिजानंद चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है।

ये रहे इस बार के जज

एक बार नयन ज्योति ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह कुकिंग में करियर बनाए, लेकिन विकास खन्ना ने उनके पिता को मनाया था। बता दें कि मास्टरशेफ इंडिया 7 को इस बार स्टार शेफ रणवीर बरार, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना ने जज किया है। जहां इस सीजन कड़ी से कड़ डिश बनाने का चैलेंज लोगो के सामने आया। वहीं, इस बार का भी सीजन काफी बढ़िया रहा जहां एक से बढ़कर एक डिशेज बनाई गई और सेफ के द्वारा भी तमाम डिशेज बनाई गई।

Summary
मास्टर शेफ सीजन 7 का खिताब जीता नयन ज्योति ने, ट्राफी की अपने नाम
Article Name
मास्टर शेफ सीजन 7 का खिताब जीता नयन ज्योति ने, ट्राफी की अपने नाम
Description
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। जहां इस बार का सीजन भी काफी कठिन रहा।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER