ज्यादातर लोग ऐसे होते है जिनको सुबह के समय चाय पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चाय के साथ बिस्किट भी खाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सुबह के समय चाय के साथ बिस्किट खाने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जहां चाय और बिस्कुट का सेवन कुछ देर के लिए एनर्जी देता है लेकिन लंबे समय में यह कॉम्बिनेशन हानिकारक साबित हो सकता है।
पाचन संबंधी दिक्कत कर सकती है परेशान
आपको बता दें कि अगर कुछ लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत है तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या के कारण व्यक्ति को कब्ज हो सकता है। जानकारी के अनुसार लंबे समय में चाय और बिस्कुट का मिश्रण आयरन जैसे कई पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। बिस्कुट के साथ इसका सेवन करने से चाय का प्रभाव बढ़ जाता है और ऐसा बिस्कुट में चीनी की मात्रा अधिक होने के कारण होता है।
खास बात
क्योंकि बिस्कुट में संसाधित गेहूं का आटा और संतृप्त वसा होता है। इससे एसिडिटी हो सकती है। अगर आप सुबह खाली पेट कुछ पीना चाहते हैं तो इन चीजों को शामिल करें।
सुबह ले सकते है इन चीजों को
- सौंफ का पानी
- धनिया के बीज का पानी
- एलोवेरा जूस
- नारियल पानी दालचीनी के साथ
