उत्तराखंड है सर्दियों के मौसम के लिए बेहतर जगह, घूमने का यहां उठाएं आनंद

उत्तराखंड है सर्दियों के मौसम के लिए बेहतर जगह, घूमने का यहां उठाएं आनंद

अक्सर हम देखते है कि गर्मी के मौसम में खतरनाक गर्मी और कई तरह की परेशानियों का सामना करने के बाद ज्यादातर लोग ऐसे होते है जो सर्दियों का इंतजार करते रहते हैं। इसलिए बहुत से लोग ऐसे होते है जो सर्दियां आने से पहले ही खुद को एंजॉय करने के लिए तरह-तरह के प्लान बनाने लगते हैं। वहीं, हम बात करने जा रहे है उत्तराखंड की जो सर्दियों के मौसम का भरपूर आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियां, झीलें, झरने और नदियां आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। सर्दियों के मौसम में आप उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं या फिर पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियां कर सकते हैं।

यहां ले ये चीज का आनंद

क्या आप ये जानते है कि रानीखेत उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप अपनी सर्दियों की छुट्टियां किसी अच्छी जगह बिताना चाहते हैं तो रानीखेत घूमने का प्लान बना सकते हैं। रानीखेत में खूबसूरत नजारों के साथ-साथ आप कई बेहतरीन पर्यटन स्थलों और पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। सर्दियों में यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने लायक और यादगार होता है। जहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है।

ये हो सकती है परफेक्ट जगह

वहीं, दूसरे नंबर पर आता है मैक्लोडगंज की प्रसिद्ध पहाड़ियाँ प्राचीन तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए प्रकृति के बहुत करीब का अनुभव प्रदान करती हैं। तो अगर आप इन सर्दियों में अपने व्यस्त जीवन से दूर प्रकृति के बीच कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। यहां आप सर्दियों के मौसम का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। जो बहुत ही बेहतर जगह साबित हो सकती है।

ये लोग मनाते है न्यू ईयर

आपको बता दें कि कुमाऊं पर्वत श्रृंखला पर स्थित नैनीताल शहर उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां सर्दियों में घूमने के लिए नैनीताल एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि आप यहां आकर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं साथ ही बोटिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग न्यू ईयर पर नैनीताल आना पसंद करते हैं। जहां का नजारा देखने लायक बनता है।

 

Summary
उत्तराखंड है सर्दियों के मौसम के लिए बेहतर जगह, घूमने का यहां उठाएं आनंद
Article Name
उत्तराखंड है सर्दियों के मौसम के लिए बेहतर जगह, घूमने का यहां उठाएं आनंद
Description
अक्सर हम देखते है कि गर्मी के मौसम में खतरनाक गर्मी और कई तरह की परेशानियों का सामना करने के बाद ज्यादातर लोग ऐसे होते है जो सर्दियों का इंतजार करते रहते हैं।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER