वेब सीरीज की बात करें तो अमेजन प्राइम की सबसे हिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ी जानकारी सुनने में आ रही है। जहां शो के लीड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बताया है कि राज और डीके अपनी सबसे पॉपुलर सीरीज कब शुरू करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार द फैमली मैन का पिछला सीजन साल 2021 में आया था। जो अगले सीजन के लिए कई सवाल छोड़ गया था।
यह थी स्टोरी
तो ऐसे में अब क्या होगा श्रीकांत तिवारी का? क्या वह रॉ में ही रहेगा या अपनी पत्नी को खुश करने के लिए फिर से उसी बॉस की कंपनी में शामिल हो जाएगा? लोनावला में उनकी पत्नी सुचि और उनके खास दोस्त के बीच क्या हुआ? डीके का क्या होगा? इन्हीं सब सवालों का जवाब लेते हुए जल्द ही आप सबके बीच फैमिली मैन का नया सीजन आने वाला है।
खास बात
वहीं, बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने कंफर्म किया है कि, ‘अमेजन पहले शूटिंग शुरू करना पसंद करता लेकिन दोनों निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके और मैं साल के अंत तक अपनी अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हैं। वे अगले साल की शुरुआत में ‘द फैमिली मैन सीजन 3′ के लिए तैयार हो जाएंगे। जहां जल्द ही नया सीजन दर्शकों के समक्ष रिलीज किया जाएगा।
