लखनऊ के स्पेशल मलाई मक्खन का सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छा

लखनऊ के स्पेशल मलाई मक्खन का सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छा

क्या आप ये जानते है कि लखनऊ की मक्खन मलाई दुनियाभर में फेमस हैं। मक्खन मलाई के दीवाने हर तरफ हैं। अगर आप भी हैं इसके शौकीन तो आज ही घर पर करें ट्राई। बता दें कि यह मलाई मक्खन लखनऊ में बहुत ज्यादा मशहूर है। वैसे तो लखनऊ का नॉनवेज काफी मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्वीट डिश के बारे में बताएंगे जिसे खाने के बाद आप इस डिश को बार-बार खाना पसंद करेंगे। आइये जानते है इस मक्खन मलाई के बारे में।

एक किस्म की है स्वीटि डिश

जैसा कि नवाबों के शहर में खाने के लिए बहुत कुछ है। खाने के शौकीन लोगों के लिए ये किसी जन्नत से कम नहीं है लेकिन नवाबों के शहर में मक्खन मलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे एक बार खा लिया तो उसका स्वाद कभी भुलाया नहीं जा सकता। मक्खन मलाई लखनऊ की एक बेहद खास किस्म की स्वीट डिश है। इसका स्वाद बेहद लजीज होता है। सर्दियों में मक्खन मलाइ खाने का मजा ही अलग होता।

इस तरह होता है तैयार

जानकारी के अनुसार बता दें कि मक्खन मलाई मिठाई की खास बात ये है कि इसे सर्दियों में ओस के नीचे रखा जाता है। मतलब इसे तैयार करने के लिए दूध में सबसे पहले थोड़ा-सा ताजा सफेद मक्खन मिलाया जाता है। इसे ठंडा होने के लिए रात भर खुले में 4-5 घंटे रख दिया जाता है।

खास बात

फिर इसके बाद बाद रात में इसे अच्छे से फेटा जाता है, जब तक ये अच्छे से गाढ़ा ना हो जाए। जब इसमें से झाग इकट्ठा होने लगता है तो इसे ओस में रख दिया जाता है। ओस की नमी के चलते झाग फूल जाता है और फिर इसमें केसर, मेवा, इलायची और मिश्री मिलाई जाती स्पेशल मक्खन मलाई तैयार होती है।

 

Summary
लखनऊ के स्पेशल मलाई मक्खन का सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छा
Article Name
लखनऊ के स्पेशल मलाई मक्खन का सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छा
Description
क्या आप ये जानते है कि लखनऊ की मक्खन मलाई मालई दुनियाभर में फेमस हैं। मक्खन मलाई के दीवाने हर तरफ हैं। अगर आप भी हैं इसके शौकीन तो आज ही घर पर करें ट्राई।
Author
Publisher Name
Youthexpress
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER