ठंड के दिनों में बनाएं पालक के पकौड़े, होते है स्वादिष्ट, जानियें कैसे

ठंड के दिनों में बनाएं पालक के पकौड़े, होते है स्वादिष्ट, जानियें कैसे

ठंड की बात करें तो इस समय बाजारों में तरह-तरह की भाजी आती है। जैसे मूली, पालक, मेथी, बथुआ से लेकर सरसों तक खूब मिलती है। तो ऐसे में अधिकतर लोग पालक का सूप, सब्जी से लेकर पकोड़े खाना तक खूब पसंद करते हैं। हम बात करें अगर पालक के पकौड़ों के बार में तो यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। जिसे आप खाकर ठंड में मजा ले सकते है। जो एक अलग ही स्वाद देता है।

सामग्री

  • 2 कप पालक
  • 1/3 कप कटा हुआ प्याज
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 कप बेसन
  • 2 छोटे चम्मच तिल
  • 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 1/2 कप पानी या आवश्यकतानुसार

विधि

सबसे पहले बिना फ्राई किए हुए पालक के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर काट लें। इसके साथ ही प्याज को बारीक काट लें। अब एक बाउल में बेसन को छान लीजिए, ताकि गुठलियां ना रहे। इसमें सभी मसाले, प्याज, पालक और हरी मिर्च डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसके बाद बेसन के बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें और साइड में रख दें।

खास बात

अब बिना फ्राई किए हुए पकोड़े बनाने के लिए कढ़ाई की जगह अप्प पैन को गर्म करने रखें। इसपर थोड़ा सा तेल ब्रश करें और उसमें थोड़ा सा बैटर डालें। इसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं ताकि यह अंदर तक पक जाए। फिर दूसरी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। तैयार पालक के बिना फ्राई पकोड़े को अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ इसका आनंद लें। जो ठंड में एक अलग ही मजा देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER