ठंड का मौसम इन दिनों शुरू हो चुका है। जहां ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के लिए खान-पान भी संभाल कर चलना पड़ता है। जो सेहत के लिहाज से जरूरी भी होता है। बता दें कि ब्रोकली और मशरूम दोनो जरूरी होता है। जिसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते है। वहीं, इसके सूप की बात करी जाए तो यह आपकी सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। ऐसे में मशरूम ब्रोकली सूप बना सकते है। इसे बनाना काफी सरल है। तो चलिए जानते है मशरूम ब्रोकली सुप बनाने की सरल रेसिपी।
सामग्री
- ब्रोकली – 1 कप
- जीरा दरदरा पिसा – 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर -1-2 चम्मच
- क्रीम ,2 चम्मच
- हरा धनिया – 2 चम्मच
- तेल -1 चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
बनाने की विधि
मशरूम ब्रोकली सुप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली और मशरूम को अच्छी तरह से धो ले। इसके बाद छोटे छोटे टुकड़े काट ले। अब एक कुकर के उसमे 1 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाए तो तेल में दरदरा पिसा हुआ जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर भून ले। जब ये भून जाए तो इसमें बारीक़ कटी ब्रोकली डाले और कुछ देर पकाए।
खूब अच्छे से ले पका
फिर इसके बाद इसमें कटे हुए मशरूम डाल दे और दोनों को कम से कम 2- 4 मिनट तक पकने दे। अब मशरूम और ब्रोकली में 2 कप पानी डाले। इसमें स्वादानुसार नमक डाले। अब कुकर का ढक्कन लगा दे और 2 सीटिया आने तक इसे पका ले। इसके बाद गैस बंद कर दे और कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाएगा।
धनिया पत्ती से करें गार्निश
जब कुकर का प्रेशर अच्छे तरह से निकल जाए तो कुकर खोले और ब्लेंडर की मदद से सारे मिश्रण को अच्छी तरह से ब्लेंड कर ले। इसके बाद मिश्रण को सर्विंग बाउल में डाले और ऊपर से फ्रेश क्रीम मिलाकर हरा धनिया पत्ती से गार्निस करे। अब मशरूम ब्रोकली सुप बनकर तैयार है इसे सर्व करे। जिससे सूप पीने का अलग ही मजा आएगा।
