इस समय शारदीय नवरात्रि की शुरूआत पूरे देश में हो चुकी है। ऐसे में लोग व्रत में लोग कुछ अच्छा खाने की सोचते है। तो आज व्रत में आप ऐसी चीज बना सकते है जो आपकी सेहत के लिहाज से अच्छी होती है। आइये जानते है फ्राई अरबी के बारे में जिसे आप कम समय में घर पर बना सकते है। अरबी फ्राई स्वाद में बेहद स्वादिष्ट और चटपटी लगती हैं जोकि सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन डिश है। क्योंकि अरबी फ्राई की मदद से आपका पेट देर तक भरा रहता है जिससे आपको व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होती है। व्रत वाली अरबी फ्राई को बनाने में आपको कुछ ही मिनट लगते हैं। आइये जानते है इसके बारे मे।
ये चाहिए सामग्री
- अरबी 150 ग्राम (उबली हुई)
- हरी मिर्च का पेस्ट 5
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- देसी घी 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले व्रत वाली अरबी फ्राई बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी अच्छे से धोकर काट लें। फिर इसके बाद आप अरबी को गर्म पानी में भिगोकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद आप अरबी को पानी से निकालकर अच्छी तरह से सूखाएं। फिर आप एक गहरी कढ़ाई में घी डालकर गरम कर लें। इसके बाद आप गर्म घी में अरबी को डालकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। अब आपकी व्रत वाली अरबी फ्राई बनकर तैयार हो चुकी है। फिर आप इसको एक प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें। बता दें कि ये गर्म होगी तो और ज्यादा मजा देगी।