नाश्ते में खाएं सत्तू के पराठे, सेहत के लिए होता है लाभकारी

नाश्ते में खाएं सत्तू के पराठे, सेहत के लिए होता है लाभकारी
इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। जहां इन दिनों नाश्ते मे कुच कुरकुरा खाने का मन करता है। तो ऐसे में आप नाश्ते के दौरान सत्तू के पराठे का मजा ले सकते है। जो सेहत के लिए भी लाभकारी हो सकता है. आइए जानते है कि प्रोटीन से भरपूर सत्तू के पराठे आप घर पर बना सकते है। यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • मैदा – 3 कप
  • प्याज – 2-3
  • लहसुन की कलियाँ – 6-7
  • धनिया – 1 कप
  • हरी मिर्च – 2-3 बड़े चम्मच
  • तेल ज़रूरत अनुसार
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
  • सत्तू – 2 कप
  • नमक स्वादअनुसार

विधि

सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इसके बाद मैदा को मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। परांठे का मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण के लिए प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, लहसुन काट कर सत्तू में मिला लें। मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें सत्तू डालें। सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। तैयार आटे से लोई बना लें। आटे के गोले में मिश्रण भरकर परांठे बेल लें।बचे हुए आटे से भी इसी तरह लोई बनाकर तैयार कर लीजिए। मिश्रण को बॉल्स में मिलाएं।

ब्राउन होेने तक सेंके

एक पैन गरम करें और उस पर पराठे तलें। एक तरफ से पकने के बाद तेल लगाएं। इसी तरह दूसरी तरफ भी तेल लगाएं। पराठों को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेक लें। आपके परांठे बनकर तैयार हैं। दही या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें। जिसका नाश्ते के दौरान आप मजा ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER