फल में अगर सेब की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। जिसमें विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी सेब खाने की सलाह देते हैं। जहां लोग डॉक्टर और एक्सपर्ट की बात मानकर लोग भी इसे फॉलो करते हैं और सेब को अपने आहार में शामिल कर लेते है। जहां लोग सेब खाने से पहले इस तरह कोटिंग हटा सकते है।
खास बात
क्या आप ये जानते है कि आप जो सेब को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे है वह आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं। बता दें कि सेब के छिलके में मोम की कोटिंग रहती है। वह इसलिए सेब की पैदावार जहां होती है वहां ठंड ज्यादा होती है और सेब दूसर शहर में जाते जाते खराब ना हो इसलिए उसकी कोटिंग की जाती है। आइये जानते है कि कैसे आप इस मोम की कोटिंग को हटा सकते है।
गुनगुने पानी से हटाएं मोम
सबसे पहले सेब पर चढ़ी मोम की परत उतारने के लिए थोड़ा सा पानी गुनगुना करें और इसमें एक चम्मच नमक डालें। फिर इसमें सेब को 2 मिनट के लिए डालकर रख दें। इस तरीके से वैक्स कोटिंग हट जाएगी। फिर आप सेब को खा सकते है।
सिरका का भी कर सकते है इस्तेमाल
वहीं, दूसरे उपाय में मोम की परत को उतारने के लिए आप विनेगर का यूज कर सकते हैं। इसके लिए पानी में एक चम्मच सिरका डालें और फिर इस मिक्सचर में सेब को कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। इससे सेब पर चढ़ी मोम की परत उतर जाएगी।
बेकिंग सोडा और नमक
तीसरे उपाय में बेकिंग सोडा से भी वैक्स कोटिंग उतारने में मदद मिलेगी। मोम की परत उतारने के लिए 1 लीटर पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा ओर नमक डालकर मिक्स करें। फिर इसेमें करीब पांच मिनट के लिए सेब डालकर छोड़ दें। इससे वैक्स कोटिंग हट जाएगी।