घूमने के लिहाज से बात करें अगर हिल स्टेशनों के हृदय स्थल हिमाचल की तो यहां ऐसे कई ऐसे गांव हैं। जो खूबसूरती के मामले में बड़े पर्यटन स्थलों को ठुकरा देते हैं। इन्हीं में से एक है कल्पा गांव। जिसे देख किसी का भी मन मोह लेगा। ऐसे भी हिमाचल बहुत ही सुंदर जगह है। आइए जानते है इस जगह के बारे में जहां आप जाकर कैसे घूम सकते है। जानें इसके बारें में।
यहां है कई ढाबे
बता दें कि कल्पा गांव एक खूबसूरत गांव है। जो हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल किन्नौर में पड़ता है। यहां के नजारे मन को मोह लेने वाले हैं। यहां आप घूमने के अलावा यहां के पारंपरिक खाने का मजा ले सकते हैं। यहां कई ढाबे हैं, जहां नाश्ते का एक अलग ही मजा होता है और यहां प्राकृतिक की सुंदर घटा भी लोगो का मन मोह लेती है।
सर्दियों में यहां जमीं रहती है बर्फ
वहीं, कल्पा की अपनी यात्रा के दौरान आपको यहां सांगला मीडोज जरूर जाना चाहिए। सर्दियों में यह जगह बर्फ से ढकी रहती है। जबकि गर्मियों में यह हल्की ठंडी होती है। इस जगह को सांगला कांडा के नाम से भी जाना जाता है बोरिंग नाग मंदिर सांगला घाटी में ही मौजूद है। जो यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान जगस को समर्पित है। यहां अगस्त माह से लेकर सितंबर माह के बीच फलीच मेले का आयोजन होता है और इस दौरान यहां एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।