घर पर बनाएं होटल जैसी चिली पनीर, बस चाहिए ये सामग्री

घर पर बनाएं होटल जैसी चिली पनीर, बस चाहिए ये सामग्री

पनीर एक ऐसी चीज जिसे सुनकर सभी के मन में पानी आने लगता है। अक्सर आप होटल में जाकर चिली पनीर ज़रूर ऑडर करते होंगे। चालिए आज हम जानेंगे कि कैसे आप होटल जैसे चिली पनीर घर में बना सकते है। बता दें कि इस रेसिपी की मदद से आप फटाफट सिर्फ 10 मिनट में घर पर चिली पनीर बनकर तैयार कर सकते है। जहां चिली पनीर को आप नूडल्स, फ्राइड राइस या रोटी और पराठे के साथ भी ले सकते है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। जिसे बच्चों से लेकर बड़ो तक को चिली पनीर पसंद होती है। चिली पनीर स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी खाना अच्छा होता है।

सामग्री

  • करीब 300 ग्राम पनीर
  • 2 मीडियम शिमला मिर्च
  • 1 बड़ा प्याज
  • हरी मिर्च और 2 बारी कटी
  • स्प्रिंग अनियन यानि हरी प्याज
  • 1 टमाचर,
  • 3-4 कली लहसुन
  • बहुत थोड़ी अदरक

ये है आसान सी रेसिपी

चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें और हरी प्याज को बारी काट लें। फिर इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर पहले प्याज, शिमला मिर्च और हरी प्याज को हल्का फ्राई कर लें। पैन में 1 चम्मच तेल और डालकर पनीर को भी हल्का फ्राई कर लें। अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें टमाटर डाल दें। अब 1 छोटा पैकेट चिली पनीर का मसाला लें और उसे 2 कप पानी में मिलाकर घोल बना लें। इस घोल को कड़ाही में डाल दें और चलाते रहें।

गाढ़ा होने तक पकाएं

अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी प्याज और पनीर मिक्स कर दें। थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। नमक अपने स्वाद अनुसार डाल दें। तैयार है एकदम मार्केट जैसा टेस्टी चिली पनीर। जिसे आप फ्राईड राइस, नूडल्स या फिर रोटी और पराठे के साथ इसका आनंद उठा सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER