खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में रूबीना दिलैक को स्टंट के दौरान लगी चोट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में रूबीना दिलैक को स्टंट के दौरान लगी चोट

टेलीवीजन का चर्चित शो खतरों के खिलाड़़ी सीजन 12 में इस बार एक से बढ़कर एक स्टंट रखे गए है। जो लोगो के पसीने छुड़ा रहा है। वहीं, रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इन दिनों दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करने का मौका मिल रहा कहै। कंटेस्टेंट्स को टास्क के दौरान चोट भी लगी है और उन्हें कई खतरों का सामना से भी गुजरना पड़ा है।

अस्पताल किया गया रेफर

जहां यहां अब यह हाल रुबीना दिलैक के साथ हुआ है। जहां रूबीना को तो हॉस्पिटल जाने तक की नौबत आ गई है। दरअसल, एक टास्क करते समय एक्ट्रेस ऊंचाई से पानी में गिर पड़ती हैं और उनके हाथ और पैर में चोट लग जाती है। जिससे उनकी सांसे फूलने लगती हैं और उनकी हालत खराब होने लगती है। जहां उन्हें अस्पताल भेज दिया जाता है। हालांकि, रुबीना की तबियत अब ठीक हो चुकी हैं लेकिन उन्हें एक दो दिन रेस्ट के लिए कह दिया गया है।

इन्हें चुना लीडर

बता दें कि रुबीना वैसे इससे पहले भी चोटिल हो चुकी हैं। तब उन्हें बिग बॉस सीजन 15 के दौरान चोट लगी थी। जहां रुबीना के चोटिल हो जाने के बाद एक टीम को 4 कंटेस्टेंट्स के साथ ही परफोर्म करना पड़ा। दरअसल, रोहित शेट्टी ने दो टीमें बनाने के ऐलान किया था। पिछले टास्क में बेहतरीन परफोर्मेंस को देखते हुए मोहित और तुषार को लीडर चुना गया।

सुर्खियों में चल रही रूबीना

हालांकि, रुबीना के जाने के बाद तुषार की टीम ने 4 कंटेस्टेंट्स के साथ परफोर्म किया। जबकि मोहित की टीम ने 5 के साथ स्टंट किया। वैसे रुबीना शो दमदार कंटेस्टेंट्स में से एक भी हैं। पिछले दिनों तो उनकी मोहित संग बहस भी हो गई थी और इस बात को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई थीं।

खास बात

दरअसल, शो के बाकी टास्क की बात करें तो इसमें एक करंट लगने वाला स्टंट भी था। जिसमें से कनिका को इस टास्क में रोना भी आ गया था। क्योंकि उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि बिजली के झटकों से उन्हें डर लगता है। जबकि फैसू, जन्नत और चेतना ने इस टास्क को बेहतरीन तरीके से कर लिया।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER