सेवई की बात करें तो यह लगभग सभी को पसंद होती है। वहीं, हमेशा लोग मीठी सेवई ही खाना ज्यादा पसंद करते है। क्या आपने कभी सेवई उपमा के बारें में सुना है। आज हम बात करने जा रहे है सेवई उपमा के बारे में। जो खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। वहीं, लोग भी यह सोचते है कि सुबह के नाश्ते में रोज-रोज क्या बनाया जाएं। आइये जानते है कि कैसे आप कम समय में सुबह के नाश्ते में बना सकते सेवई उपमा है।
सामग्री
- 200 ग्राम बारीक सेवई
- 50 ग्राम भुनी हुई मूंगफली
- 100 ग्राम बीन्स
- 2 गाजर बारीक कटी हुई
- 2 प्याज बारीक कटी हुई
- 2 टमाटर की प्यूरी
- 1 कप मटर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 1 चम्मच उड़द दाल
- 4 चम्मच रिफाइंड ऑयल
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच जीरा
- 4 हरी मिर्च
- 8-10 कढ़ीपत्ता
इसे काट लें बारीक रूप में
सेवई उपमा बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, बीन्स, गाजर को बारीक रूप में काट लें। अब इसके बाद टमाटर को पीसकर प्यूरी बना लें। इसके बाद गैस पर कड़ाही रखें और उसमें सेवई डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद भुनी हुई सेवई निकालकर एक प्लेट में रख लें। अब आप कड़ाही में थोड़ा ऑयल डालें और गर्म करें। अब उड़द दाल, सरसों के दाने और जीरा डालकर भून लें। इसके बाद हरी मिर्च और कढ़ीपत्ता डालें।
दस मिनट दें पकनें
फिर इसके बाद आप इसमें कटा हुआ प्याज डालें और कुछ देर तक भूनें। जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए तब इसमें हल्दी और नमक डालें। और अब इसे मिला लें। अब कटी हुई गाजर, मटर डालकर कुछ देर तक पकने दें। थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और दो कप पानी डालें। अब इसमें उबाल आने दें। इसके बाद आप सेवई डालें और अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 10 मिनट तक पकने दें। जब इसका पानी सूख जाए और सेवई मुलायम हो जाएं तब गैस बंद करें। अंत में आप इसमें हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी सेवई उपमा बनकर तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।