लाल चंदन का नाम शायद ही बहुत कम लोगो ने सुना होगा। बता दें कि लाल चंदन का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर की त्वचा को ठंडक मिलती है। क्या आपको ये पता है कि लाल चंदन की लड़की का इस्तेमाल दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, लाल चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी शामिल होते है। जो हमारी स्किन में दाग-धब्बे, मुंहासे आदि समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित होते है। वहीं, ऐसे में अगर आप भी अगर मुंहासे को दूर करने का कोई अच्छा इलाज ढूंढ रह हैं। तो लाल चंदन प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते है कि क्या होते है लाल चंदन के फायदें।
ये समस्या को करता है दूर
बता दें कि लाल चंदन की लकड़ी को पानी में घिसकर लेप तैयार कर लें और फिर साफ चेहरे पर मुंहासे वाली जगह पर इस लेप को करीब 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर इसके बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें। बता दे कि लाल चंदन लकड़ी के लेप से स्किन में सूजन भी दूर होती है। मुंहासे वाली जगह सूजन या दर्द महसूस हो तो लाल चंदन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।
मुहांसो को करता है दूर
अगर आपको मुंहासे की दिक्कत है तो इसे दूर करने के लिए आप लाल चंदन पाउडर में हल्दी मिलाकर मुंहासे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और साथ ही आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
नीम का पेड़ और लाल चंदन
हालांकि, लाल चंदन के पाउडर को पीसकर आप पाउडर बना लें और उस पाउडर को नीम की पत्तियों के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी मुंहासे की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
खास बात
आपको बता दें कि लाल चंदन का इस्तेमाल देवी जी की पूजा में भी होता है। बता दे कि यह चंदन बहुत महंगा आता है।