जल्द आ रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्क्रू ढीला, मेकर्स ने किया ऐलान

जल्द आ रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्क्रू ढीला, मेकर्स ने किया ऐलान

बॉलीवुड के दमदार और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की नई अपकमिंग फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ का ऐलान सोमवार के दिन आखिरकार हो गया है।  बता दें कि साथ ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। वहीं, फिल्म के इस टीजर को टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखते है कि-‘पंच हैं टाइट, पर इसका स्क्रू ढीला है। आपके सामने ला रहे हैं एक्शन से भरपूर एंटरटेनर। जिसका डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। जल्द आ रहे है।

ये है कहानी

आपको बता दें कि फिल्म के इस टीजर की शुरुआत में टाइगर की कुर्सी से बांधकर पिटाई कर रहा है। जहां टाइगर उससे कहते हैं, कि ‘मैं पीटी टीचर हूं इंडिया का, अखिलेश मिश्रा। आपको कोई गलतफहमी हुई है सर।’ इसके बाद वह गैंगस्टर एक वीडियो दिखाता है जिसमें एक लड़की टाइगर को ‘जॉनी’ नाम से बुलाती है। इसके बाद जब वह गुंडा टाइगर को शूट करने वाला होता है तभी टाइगर अपने एक्शन अवतार में आ जाता हैं। दरअसल, फिल्म का यह टीजर एक्शन से भरपूर है।

खास बात

वहीं, यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ‘स्कू ढीला’ को करण जौहर, हीरू यश जौहर, शाशक खेतान और अपूर्व मेहता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसका निर्देशन शशांक खेतान के कर रहे हैं। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और भी कई दमदार फिल्मों में भी दमदार रोल करते हुए नजर आ चुके है। जहां उनकी फिल्मों को दर्शक भी खूब पसंद करते है। जहां उनकी फिल्में एक्शन और ड्रामा से भरपूर भरी हुई होती है। जहां इससे कुछ दिन पहले टाइगर की फिल्म हीरोपंती 2 भी आई थी। वहीं, टाइगर की कई और फिल्में भी लाईन में लगी हुई है। जिस पर टाइगर काम कर रहे है। वहीं, यह फिल्म कैसी जाएगी यह तो देखने पर ही पता लगेगा। वैसे फिल्म का टीजर तो दमदार नजर आ रहा है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER