डिनर में बनाएं लाजवाब स्वादिष्ट शाही भिंडी, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न

डिनर में बनाएं लाजवाब स्वादिष्ट शाही भिंडी, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न

अगर आप डिनर के दौरान कुछ नया खाने कै शौोकीन है तो आज हम बात करने जा रहे है। शाही भिंडी के बारे में। जिसे आप डिनर में बना सकते है। जो खाने में एक अलग स्वाद हटकर देगी। वहीं, यह शाही भिंडी आप कम समय में बना सकते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  • भिंडी – आधा किलो
  • टमाटर – 2
  • प्याज – 2
  • लहसुन कली – 4-5
  • अदरक टुकड़ा – 1
  • हरी मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • काजू – 5-6
  • बादाम – 5-6
  • तेजपत्ता – 1
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • क्रीम – 1 टी स्पून
  • दही – 1 टी स्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि- 

सबसे पहले शाही भिंडी बनाने के लिए भिंडी को काट लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर उबालें। जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

हाफ फ्राई करें भिंडी

इसके बाद जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद एक बाउल में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डालें और करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।

जरूरत के मुताबित मिलाएं पानी

वहीं, अब कुछ मिनटों तक ग्रेवी को पकने दें। जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी को डालें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर भिंडी को पकने दें। कुछ देर बाद इसमें क्रीम मिला दें और 1-2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। लीजिये शाही भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है। अब आप इसका डिनर में मजा ले सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER