इस समय बात करें अगर वेब सीरीज की तो यह लगभग सभी को भा रही है। वहीं, इस समय वेब सीरीज का दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां लोग घर बैठे इसका आनंद उठा रहे है। वहीं, अब तो वेब सीरीज के आगे के भी पार्ट बनना शुरू हो गए है। तो हम बात करें अगर मिर्जापुर की यह सीरीज सभी को पसंद आई थी। वहीं, अब पहले और दूसरे सीजन के बाद बहुत जल्द तीसरा सीजन भी आने वाला है। वहीं, अब दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
ये हो सकती है कहानी
जहां दर्शकों की मांग और पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स जल्द ही मिर्जापुर का सीजन 3 लाने वाले हैं। ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर कुछ नई जानकारियां मिल रही है कि जिससे फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीजन 3 में कालीन भैया बेटे मुन्ना की हत्या से काफी आक्रोशित नजर आ सकते है। तो वहीं, दूसरी ओर गुड्डू भैया का पहले से ज्यादा खौफनाक रूप देखने को मिल सकता है।
हो रही शूटिंग
बता दें कि ‘मिर्जापुर 3’ में कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल सकती है। जहां मेकर्स सीजन 3 को पहले से ज्यादा शानदार और दिलचस्प बना सकते है। जानकारी के अनुसार मुंबई में बारिश से बने बुरे हालातों के बीच ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग चल रही है। सीरीज से जुड़ा हर कलाकार अपना 100 फीसदी देने की कोशिश कर रहा है।
खास बात
वहीं, ‘मिर्जापुर 3’ के मेकर्स भी जल्द ही सीरीज को लेकर आने वाले है। जहां मिर्जापुर के सीजन 3 में अली फजल का पहले से ज्यादा खौफनाक रूप देखने को मिल सकता है। उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए अपनी डील-ढौल पर काफी काम किया है। जहां वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।