बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों लंदन पहुंच गए है। जहां वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए गए है। बता दें कि अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज की गई थी। वहीं, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गई। इस समय अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि लंदन में हो रही शूटिंग में अक्षय सिख के गेट अप में नजर आ रहे हैं।
इस रूप में आ रहे नजर
जहां उनके सिर पर पगड़ी है, आंखों पर चश्मा, बड़ी-बड़ी दाढी लगाए वह खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोल माइन रेस्क्यू पर आधारित हो सकती है। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने रानीगंज कोल फील्ड में 1989 में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी। अक्षय कुमार उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं।
इन्होंने किया है फिल्म का निर्माण
जहां अक्षय की इस फिल्म का नाम कैप्सूल गिल हो सकता है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्माण वासू भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशन की बात करें तो टीनू सुरेश देसाई निर्देशन कर रहे हैं।