आईपीएल में शुक्रवार के दिन क्वालीफायर 2 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। जहां मुकाबला बहुत ही शानदार चला। वहीं, राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर नाबाद 106 रन की तेज तर्रार शतकीय पारी को खेलकर शुक्रवार के दिन आईपीएल के क्वालीफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को करीब 7 विकेट से हराकर आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में जोस बटलर का शानदार प्रदर्शन दिखा।
कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
बता दें कि 29 मई के दिन आईपीेएल का फाइनल मुकाबला राजस्थान और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन में यह जोस बटलर का चौथा शतक था। जिसके लिये उन्होंने 59 गेंद में 10 चौके और 5 छक्के जड़े। फिर इसके बाद एक और छक्का लगाकर अपनी टीम को रविवार के दिन होने वाले फाइनल में आखिरकार पहुंचा ही दिया।
बटलर ने 50 गेंद मे बनाए 106 रन
हालांकि, यह मुकाबला अहमदाबाद में जिस समय चल रहा था। उस समय पूरा स्टेडियम भीड़ से भरा हुआ था। उसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने 22 रन देकर तीन विकेट और ओबेद मैकॉय 23 रन देकर तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी को आठ विकेट पर करीब 157 रन पर ले गए। फिर दूसरी पारी में खेलने उतरी राजस्थान के जोस बटलर की 60 गेंद में 10 चौके और छह छक्के जड़ित नाबाद पारी से 18.1 ओवर में तीन विकेट 161 रन बनाकर राजस्थान ने जीत दर्ज कर ली। दरअसल, बटलर ने 60 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली। बता दें कि 176 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बटलर ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाएं।
