आईपीएल में आज रविवार के दिन 22 मई के दिन 70 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा। बता दें कि इस सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। जहां इस बार मयंक अग्रवाल का अच्छा प्रदर्शन दिख रहा है। तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे है। जहां निराशाजनक बात यह है कि हालांकि, विलियमसन आखिरी लीग मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जहां 70 वें मुकाबले में कौन जीतेगा यह तो मुकाबला देखने के बाद ही पता लगेगा।
पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल पर है इतने नंबर पर
जानकारी के लिए पंजाब किंग्स अब तक आईपीेएल में 13 मैच खेल चुकी हैं। जिसमें से 6 मैच में जीत दर्ज की है और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जहां इस समय पंजाब की टीम 12 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 7 वें नंबर पर काबिज है। जहां केन विलियमसन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। जहां 7 मैचों में हारे भी है। जहां हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल पर इस समय 12 अंकों के साथ नंबर 8 पर बनी हुई है।
खास बात
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के मौसम की बात करें तो यहां 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। यहां 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई जा रहीं हैं। यहां पर बादल छने की उम्मीद जताई जा रही है।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडीन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।
हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, ईडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, मार्को जनसेन, जगदीशा सुचित, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।